मुंबई न्यूज़: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी का थामेंगे दामन, कल राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

मुंबई न्यूज़: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी का थामेंगे दामन, कल राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
subkuz.com
Last Updated: 14 फरवरी 2024

मुंबई न्यूज़: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी का थामेंगे दामन, कल राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन 

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यानी आज मंगलवार (13 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले कांग्रेस को जोरदार झटका दिया। आज अशोक चव्हाण बीजेपी का दामन थामेंगे और 14 फरवरी 2024 को अपना नामांकन राज्यसभा को दाखिल करेंगे। बीजेपी सरकार उनको राज्यसभा में अपना उम्मीदवार बनाएगी। 

 कांग्रेस को इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे : चव्हाण

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने मंगलवार (13 फरवरी) आज दोपहर को कहा, ‘अपने राजनीतिक करियर की नई शुरूआत करने जा रहा हूं। आज मेरा भाजपा में प्रवेश है’बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी को झटका दिया था।

सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण BJP में इस कारण भी शामिल हो सकते हैं, कि BJP सरकार अशोक चव्हाण को राज्यसभा का टिकट दे सकती है। 15 फरवरी तक राजयसभा में नॉमिनेशन हो सकता है। बताया गया कि BJP का हिस्सा बनने के बाद अशोक चव्हाण सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

 नाना पटोले को सौंपा इस्तीफा

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस को छोड़ना उनका व्यक्तिगत मामला था। कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सौंपे गए त्याग पत्र में उन्होंने लिखा कि वहं प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। आगे उनका कहना था कि वह सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस  के साथ होने वाली बात पर चर्चा करने नहीं जा रहें।

Leave a comment