Odisha Politics News: बलांगीर में गृहमंत्री अमित शाह ने सभा में कांग्रेस पर किया हमला, कहां - नवीन बाबू की सरकार में 20 साल पीछे गया ओडिशा

Odisha Politics News: बलांगीर में गृहमंत्री अमित शाह ने सभा में कांग्रेस पर किया हमला, कहां - नवीन बाबू की सरकार में 20 साल पीछे गया ओडिशा
Last Updated: 26 अप्रैल 2024

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। बलांगीर लोकसभा सीट के सोनपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा संबोधित करते हुए गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नवीन सरकार और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।

भुवनेश्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (25 अप्रेल) ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. उन्होंने बलांगीर लोकसभा क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले सोनपुर क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और अपने भाषण में शाह ने राज्य के नवीन सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए खरी खोटी सुनाई।

अमित शाह ने इस दौरान कहां कि ओडिशा में खनिज संपदा की किसी भी प्रकार कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद ओडिशा का विकास रुका हुआ है। लोगों को काम की तलाश में इधर-उधर के बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। अगर ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो ओडिशा के लोगों को काम की तलाश में बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, उन्हें यहां पर ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

अमित शाह ने जनता से मांगे पांच साल

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार श्री अमित शाह ने भाषण के दौरान कहां कि नवीन पटनायक के शासन में ओडिशा राज्य लगभग 20 साल पीछे चला गया है। जिस राज्य में भाजपा की डबल इंजीन की सरकार घटित हुई है वहां विकास कार्य ने तेजी से पंख फैलाए है। ओडिशा को विकसित और समृद्ध बनाने का अब समय आ गया है। शाह ने कहां कि आप लोगों ने नवीन बाबू को 25 साल तक आजमाया है। हमे केवल पांच साल देकर देखिए। हम ओडिशा को नंबर एक राज्य बना कर दिखाएंगे।

नवीन सरकार पर कसा तंज

अमित शाह ने नवीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहां कि केन्द्र सरकार ओडिशा के विकास के लिए हर साल जितनी धनराशि देते आ रही है, राज्य सरकार उसका सही से इस्तेमाल करने में फिसड्डी साबित हो रही है। उस धनराशि का उपयोग करने में नवीन सरकार केवल निकम्मी साबित हो रही है। शाह ने आरोप लगाते हुए कहां कि नवीन सरकार को इस बात का भय सत्ता रहा है कि यदि ओडिशा में 'आयुष्मान भारत योजना' लागू हो जाएगी तो नरेन्द्र मोदी की ओडिशा में लोक प्रियता बहुत ज्यादा बढ जाएगी। इसी कारण वह इस योजना को लागू नहीं कर रहे हैं।

ओडिशा के विकास के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरुरी

जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने आगे कहां कि यहां ओडिशा में अफसरों का इस्तेमाल करके के भयंकर रूप से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शाह ने कहां कि ओडिया भाषा, संस्कृति और विकास को हासिल करन के लिए अब भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आना पड़ेगा। उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल के कार्यकाल के दौरान कई सालों से चल रहे मुद्दों को समाप्त कर अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य भी किया।

Leave a comment
 

Latest Columbus News