President Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू करेगी हिमाचल का दौरा, अधिकारीयों के साथ हुई बैठक; राष्ट्रपति की है ये इच्छा

President Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू करेगी हिमाचल का दौरा, अधिकारीयों के साथ हुई बैठक; राष्ट्रपति की है ये इच्छा
Last Updated: 06 अप्रैल 2024

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) हिमाचल प्रदेश का दौरा करेगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मई महीने में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकती है। शुक्रवार को हुई बैठक में दिल्ली से आए अधिकारियों के साथ ने राष्‍ट्रपति ने दौरे को लेकर चर्चा की और अपनी खास इच्‍छा भी जाहिर की हैं।

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने के आखिर तक हिमाचल का दौरा करेगी। सूत्रों ने Subkuz.com को बताया की राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला में प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार (५ अप्रेल) को छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 30 अप्रैल से पांच मई तक प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि हिमाचल के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में भंडारा लगाने की मनसा हैं। उन्होंने कुल्लू जिले में स्थित अटल टनल रोहतांग देखने का भी कार्यक्रम बनाया हैं।

राष्ट्रपति दिक्षा समारोह में हो सकती है शामिल

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान १ मई को धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही एक दिन राष्ट्रपति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मेहमान नवाजी का भी हिस्सा होंगी। दौरे की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में दिल्ली से राष्ट्रपति के सेना उप सचिव ग्रुप कैप्टन अभय ए फेनालकर, हिमाचल राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार टाक और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित कई अधिकारी गण शामिल थे।

राष्ट्रपति की इच्छा भंडारे का हो आयोजन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक दो घंटे चली बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर निश्चित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। बताया कि अगली बैठक मुख्य सचिव के स्तर पर आयोजित की जाएगी। द्रोपदी मुर्मू की इच्छा पर राजभवन सचिवालय भंडारे का आयोजन करवाएगा। राष्ट्रपति मुर्मु के शिमला दौरे को लेकर दिल्ली में शुक्रवार देर रात को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शिमला में हुई एक बैठक में यह निर्धारित हुआ कि यदि राष्ट्रपति के आने का कार्यक्रम तय होता है तो वह जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा पर मेहमानों के साथ हेलीकॉपटर से उतरेंगी। उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास स्थान पर पहुंचेंगी। पिछली बार की तरह इस बार कल्याणी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर को नहीं उतारेंगे।

Leave a comment