बिहार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे सिवान, BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, तैयारी हुई पूरी

बिहार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे सिवान, BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, तैयारी हुई पूरी
Last Updated: 14 मार्च 2024

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह बुधवार (28 फरवरी) को  दोपहर 2.30 बजे भारतीय जनता पार्टी सारण की क्लस्टर बैठक में शामिल होने के लिए सिवान पहुंचेंगे। प्रशासन ने रक्षामंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. बताया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले रक्षा मंत्री का सिवान पहुंचना कई मायनों में मुख्य है. यह दौरा राजनीतिक और सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

अधिकारीयों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Subkuz.com की मीडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम (District Magistrate) मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी (सुपिरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) अमितेश कुमार ने पुलिस लाइन में बने हेलीपैड और शहर के परी वाटिका स्थित होटल अशोका रेसीडेंसी में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। पदाधिकारियों ने फ्लीट का डेमो लिया और अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश भी दिए। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनके स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं।

रक्षा मंत्री का सिवान पहुंचना क्यों है अहम?

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले रक्षा मंत्री का सिवान पहुंचना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. बताया कि यह दौरा राजनीतिक और सामरिक (सैन्य युद्ध) दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। डीएम मुकुल गुप्ता ने बताया कि बुधवार (28 फरवरी) को दोपहर 2.30 बजे रक्षा मंत्री हेलीकाप्टर से शहर के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर लैंडिंग करंगे, जहां पर प्रमुख 15 लोगों द्वारा गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा, जहां पर वह जलपान करेंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे और चुनाव पर चर्चा करेंगे।

बैठक में शामिल प्रतिनिधि

Subkuz.com के पत्रकार से बात करते हुए कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि सारण क्लस्टर बैठक में सारण प्रमंडल के छपरा, महाराजगंज, सिवान और गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद और लोकसभा कोर कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनिल कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएम (District Magistrate) मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी (सुपिरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) अमितेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी शहबाज खान और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a comment