राम रहीम का असली-नकली मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:13 मार्च को होगी सुनवाई; सिरसा के डेरा प्रेमी मोहित इंसा ने रीट दायर की

राम रहीम का असली-नकली मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:13 मार्च को होगी सुनवाई; सिरसा के डेरा प्रेमी मोहित इंसा ने रीट दायर की
Last Updated: 10 अप्रैल 2023

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के असली-नकली के दावे का मामला तुल पकड़ते हुए अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। डेरा अनुयायी डॉ. मोहित इंसा ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की है। 13 मार्च को मामले पर सुनवाई होगी। इसमें केंद्र और हरियाणा सरकार को पार्टी बनाया गया है। रिट 12 नवंबर 2022 को दायर की गई थी। जिसे कल सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 13 मार्च को सुनवाई का फैसला लिया है।

इससे पहले जुलाई 2022 में राम रहीम की पैरोल के समय मोहित इंसा व अन्य 19 लोगों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पीएलए दाखिल की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। और टिप्पणी की थी कि ये कोई फिल्म नहीं चल रही।

 

वहीं मोहित इंसा के खिलाफ डेरा ट्रस्टी ने मानहानि का केस दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में किया है। साथ ही सिरसा की अदालत में मोहित इंसा के खिलाफ उनकी धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप  है, उसपर भी केस दायर है। जिसमें उन्हें कोर्ट ने जमानत दी हुई है।

बता दें कि डेरा मैनेजमेंट के खिलाफ डेरा प्रेमियों का एक धड़ा खिलाफ है। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट नामक इस पेज पर डेरा प्रेमी प्रबंधन के खिलाफ अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं। हाल ही में इस धड़े ने डेरा प्रमुख के दांत भी नकली होने का दावा किया है। मोहित इंसा खुद एक डेंटिस्ट है, उन्होंने राम रहीम के दांतों को लेकर भी चर्चा की है।

 

राम रहीम की पैरोल 2 मार्च को होगी पूरी
राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में अपनी 40 दिन की पैरोल काट रहा है। यह पैरोल 2 मार्च को पूरी होगी। वह 21 जनवरी को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। तब से लेकर अब तक वह बरनावा आश्रम में ही सत्संग कर रहा है। इस दौरान वह 3 गाने लॉन्च कर चुका है।

Leave a comment