UP News: प्रधान की पुत्री की शादी में बारातियों ने किया हंगामा, गुस्से में आकर घरवालों ने दौडाकर लाठियों से की पिटाई

UP News: प्रधान की पुत्री की शादी में बारातियों ने किया हंगामा, गुस्से में आकर घरवालों ने दौडाकर लाठियों से की पिटाई
Last Updated: 23 मई 2024

उत्तर प्रदेश में प्रधान की पुत्री की शादी में बारातियों ने गन्दी हरकत करते हुए महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. उसके बाद नाराज घरवालों ने गुस्से में आकरबारातियों की खूब पिटाई की।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में प्रधान की बेटी की शादी में गांव के कुछ प्रभावशाली लोग के आलावा अन्य मेहमान भी पहुंच गए। शादी वाले घर में फ्लोर पर महिलाएं नृत्य कर रहीं थी। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन बदमाशों ने द्वारचार के लिए जा रहे बरातियों पर हमला कर दिया। इस बात से गुस्से में आकर लड़की वालों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए। दोपहर के समय पुलिस की मौजूदगी में लड़की की विदाई हुई।

बारातियों को लाठियों से पीटा

प्रधान ने Subkuz.com को बताया कि बुधवार (२२ मई) बरात आने के बाद रात लगभग दस-साढ़े दस बजे परिवार की महिलाएं साउंड सिस्टम के फ्लोर पर डांस कर रही थीं। तभी गांव के दस-बारह बदमाशों ने वहां आकर आए हुए प्रभावशाली लोग और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लोगों ने जब उनका  विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलोच करने लग गए। उसके बाद रात 11:25 बजे द्वारचार के लिए बरात घर के पास पहुंची तो आरोपितों ने बारात पर हमला कर दिया। जिसमें बुधपाल, धर्मेंद्र कुमार और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपित तब तक मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने वर पक्ष के लोगों को समझाया और राजी-राजी विवाह संपन्न करवाया। सुबह भांवरें डलवाने के बाद दोपहर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही बेटी को विदा किया गया। प्रधान ने बताया कि घटना के कारण परिवार के लोग दुखी है। पुलिस प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। तथा जल्द ही उनको गिरफ्तारी भी कर लिया जाएगा।

 

Leave a comment