बड़ी खबर : एक और डंकी फ्लाइट का हुआ खुलासा, एजेंटो ने लिए एक एक यात्री से 70 लाख रूपए

बड़ी खबर : एक और डंकी फ्लाइट का हुआ खुलासा, एजेंटो ने लिए एक एक यात्री से 70 लाख रूपए
Last Updated: 18 जनवरी 2024

बड़ी खबर : एक और डंकी फ्लाइट का हुआ खुलासा, एजेंटो ने लिए एक एक यात्री से 70 लाख रूपए 

मेक्सिको और कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों का रिकॉर्ड सामने आया है। साल 2022-23 के दौरान 96,917 को अमेरिका में घुसते हुए पकड़ा गया। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल अक्टूबर से लेकर इस साल सितंबर के अंत तक इतनी संख्या में भारतीयों को अमेरिका में सीमा पार करते हुए पकड़ा गया। इनमें से 30,010 कनाडा में पकड़े गए और 41,770 मेक्सिको सीमा पर पकड़े गए। शेष बचे भारतीयों को अन्य जगहों पर पकड़ा गया। अमेरिकी एजेंसियों की यह डाटा तब सामने आया है, जब गुजरात पुलिस गलत तरीके से अमेरिका भेजने वालें कुछ मामलों की जांच कर रही है। अमेरिका जाने में लापता हुए नौ गुजरातियों का मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

4 साल में पकड़े गए 12 गुना ज्यादा लोग

भारत में हजारों लोग अमेरिका जाकर डॉलर कमाने और नाम कमाने का सपना रखते हैं। काफी लोग खूब पढ़-लिखकर अपना ये सपना पूरा कर लेते हैं, मगर कुछ ऐसे भी हैं जो "डंकी रूट" अपनाते हैं, वो अवैध तरीके से जान हथेली पर रखकर अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बीते चार सालों में 12 गुना तक बढ़ गई है। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार, 2018-19 में 8027 भारतीय गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में एंट्री करने की कोशिश करते पकड़े गए थे। 2022-23 में ये आंकड़ा 12 गुना बढ़ गया था और  इस साल 96,917 भारतीयों को अमेरिकी बॉर्डर पर पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की गयी। 

अमेरिकी सीनेटर ने जताई चिंता

अमेरिका के सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बड़ी तादाद में लोगों के अवैध रूप से अमेरिका आने पर चिंता जाहिर की। लैंकफोर्ड ने कहा कि लोग कई फ्लाइट्स बदलकर मैक्सिको पहुंचते हैं और फिर वहां के गिरोह उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से लोग अवैध तरीके से अमेरिका आकर हमारे सिस्टम का शोषण कर रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए नीति बनानी बेहद जरूरी है। 

आंकड़ों के मुताबिक इन लोगों में सबसे ज्यादा संख्या एकल वयस्कों की है। 2022-23 में इस श्रेणी के 84,000 लोग पकड़े गए। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि 730 बच्चे भी पकड़े गए हैं जो अकेले थे, यानी उनके साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। कानून के उल्लंघन के अलावा इस तरह की कोशिशों में चिंता की बात यह भी है कि अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के तरीके काफी खतरनाक हैं। हाल के सालों में इन कोशिशों में लगे कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जिनमें भारतीय लोग भी शामिल हैं।

Leave a comment