India-America: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीय प्रवासियों की हुई वतन वापसी, यूएस गृह सुरक्षा विभाग का भारत ने किया सहयोग

India-America: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीय प्रवासियों की हुई वतन वापसी, यूएस गृह सुरक्षा विभाग का भारत ने किया सहयोग
Last Updated: 1 दिन पहले

हाल ही में अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे दर्जनों भारतीय नागरिकों को स्वदेश भेजा है। यह कार्रवाई अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की पहल के तहत की गई, जिसमें विशेष चार्टर्ड विमानों का उपयोग किया गया। यह उड़ान 22 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए आयोजित की गई थी।

वॉशिंगटन: हाल ही में अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की है। इस कार्रवाई के लिए अमेरिका ने भारत सरकार का सहयोग लिया, जिसके तहत एक विशेष चार्टर्ड विमान का उपयोग किया गया। यह विमान 22 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए भेजा गया था​।

कार्यवाहक गृह सुरक्षा उप मंत्री क्रिस्टी ए. कैनेगैलो ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार न रखने वाले भारतीय नागरिकों को तुरंत वापस भेजा जा सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गृह सुरक्षा विभाग (DHS) अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा और वैध प्रवास के मार्गों को प्रोत्साहित करेगा।

यू.एस. होमलैंड सुरक्षा विभाग ने भारतीय नागरिकों को भेजा स्वदेश

यू.एस. होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने हाल ही में भारतीय नागरिकों को स्वदेश भेजने के लिए एक बड़ी चार्टर उड़ान का संचालन किया। यह कार्रवाई उन भारतीय नागरिकों के लिए की गई थी, जिनके पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं था। इस उड़ान का संचालन अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई) के माध्यम से किया गया, और यह भारत सरकार के साथ सहयोग का एक उदाहरण है, जिसका उद्देश्य अवैध प्रवास को कम करना और मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में मदद करना हैं।

जानकारी के अनुसार, जून 2024 से अब तक, उन्होंने 160,000 से अधिक व्यक्तियों को वापस भेजा है, जिसमें 495 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यावर्तन उड़ानें शामिल हैं, जो 145 से अधिक देशों के नागरिकों के लिए संचालित की गई हैं. डीएचएसक्रिस्टी ए. कैनेगैलो ने कहा कि अवैध प्रवासियों को तेजी से हटाया जा सकता है और नए प्रवासियों को तस्करों के जाल में नहीं पड़ने की सलाह दी गई हैं।

 

 

Leave a comment