ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष कर्मचारियों को जॉब से निकाला

ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष कर्मचारियों को जॉब से निकाला
Last Updated: 06 अप्रैल 2023

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद की गई घोषणा के मुताबिक ट्विटर ने कर्मचारियों छुट्टी कर दी है। मस्क की पहले से घोषित योजना के मुताबिक शुक्रवार कर्मचारियों की छुट्टी करके आग लगा दी है। दरअसल ये वो आग नहीं बल्कि जॉब जाने वाली आग है। कंपनी ने शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की। बताया जा रहा है कि कंपनी ने भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन की पूरी टीम को हटा दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि इंजीनियरों की नौकरी भी इससे प्रभावित हुई है।

शुक्रवार को देर शाम मिली खबरों के अनुसार ट्विटर ने भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग को पूरी तरह से बरखास्त कर दिया। अमेरिका में भी बड़ी संख्या में छंटनी हो रही है और इसे लेकर वहां की फेडरल अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस तरह की छंटनी से कम से कम 60 दिन पहले कर्मचारियों को नोटिस देना होता है।

बहरहाल, मस्क ने पहले ही कह दिया था कि वे कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी करेंगे। उन्होंने आते ही कंपनी के सीईओ सहित शीर्ष चार अधिकारियों को हटा दिया था। ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल का तो जाना लगभग तय था, क्योंकि जब एलन मस्क और ट्विटर की डील हुई थी तब पराग अग्रवाल ने कहा था ट्विटर का भविष्य अब खतरे में है।

इस समय कंपनी में कई हजार कर्मचारी काम करते हैं और माना जा रहा है कि इसमें से तीन चौथाई यानी 75 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी हो जाएगी। पीटीआई-भाषा की खबर के मुताबिक ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया- छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित किया है। छंटनी से पहले ट्विटर ने कर्मचारियों को एक आंतरिक ईमेल में कहा था- ट्विटर को रास्ते पर लाने के प्रयास में हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। सभी को एक व्यक्तिगत ईमेल प्राप्त होगा।

Leave a comment