Haryana: हरियाणा में चुनावों से पहले सियासी खेल! पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने सोशल मिडिया से हटाया 'मोदी का परिवार' बायो

Haryana: हरियाणा में चुनावों से पहले सियासी खेल! पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने सोशल मिडिया से हटाया 'मोदी का परिवार' बायो
Last Updated: 08 अप्रैल 2024

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने पर नाराजगी जताते हुए सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म से 'मोदी का परिवार' Bio हटा दिया है।

हरियाणा राजनीति: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें, कि इस बार उनके सुर्खियों में होने का कारण कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि खुद के सोशल मीडिया के 'X' हैंडल के Bio में बदलाव है।

सोशल मिडिया से हटाया 'मोदी का परिवार'

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार,  गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट 'X' लड़ Bio में 'मोदी का परिवार' लिखा हुआ था। बता दें कि, गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी इनकी तरह बायो डाला हुआ था। जिसे अब उन्होंने 'X' प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री विज ने उसकी जगह 'पूर्व गृहमंत्री, हरियाणा, भारत' लिखा है। चुनाव सिलसिले के बीच पूर्व गृहमंत्री के इस फैसले से राजनीति बन गया है। वहीं, अब विपक्ष (Haryana Congress) को भी भाजपा (Haryana BJP) पर हमला करने का अवसर मिल सकता है।

नायब सैनी के सीएम बनने से जताई नाराजगी

बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री विज प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से ही चर्चा में रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व के नायब सिंह सैनी को सीएम पद पर नियुक्त करने के फैसले से अनिल विज नाराज दिखाई दे रहें हैं। उन्होंने कई बैठकों में भी नाराजगी के बाद ऐसे कई बयान दिए हैं। जिसके पश्चात विपक्षी पार्टी ने भी मौका देख अनिल विज को पार्टी पर हमला करने के बयान दिए।

Leave a comment