Columbus

Mosam Update: उत्तर भारत ने धूप से मिली राहत अब होगी फुर्र! दिल्ली में कोहरे के साथ फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम का पूरा हाल

🎧 Listen in Audio
0:00

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज यानी 24 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है।  राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती हैं।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले दो दिन से तेज धूप ने लोगों को थोड़ी राहत प्रदान की थी। लेकिन आज मौसम करवट लेगा और लोगों को एक बार फिर कोहरे और ठंड का अहसास करवायेगा। मौसम विभाग ने एनसीआर में एक हफ्ते तक कोहरे छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कोहरे के साथ ठंड बढ़ सकती हैं। 

आज का मौसम 

मौसम विभाग ने आज (24 जनवरी) अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। 26, 27 और 28 जनवरी को एनसीआर में घना कोहरा छाया रहने के साथ कड़ाके की ठंड पडने की उम्मीद हैं।

श्रीनगर में पारा जमाव बिंदु पर 

कश्मीर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

वहीं दक्षिण कश्मीर के वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछली रात शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रात पहले की तुलना में एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया हैं।

राजस्थान में हुई छुटपुट बारिश

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में कई राज्य में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह तक राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर में 2.0 मिलीमीटर और टोडा भीम तथा बयाना में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चुरू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, संगरिया में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.6 डिग्री तथा सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.0 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment