मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हरा दिया। भारती फूलमाली की 61 रनों की विस्फोटक पारी भी गुजरात को जीत नहीं दिला सकी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उनकी आधी टीम महज 70 रन के भीतर पवेलियन लौट गई।
हालांकि, भारती फूलमाली की 61 रनों की विस्फोटक पारी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। गुजरात जायंट्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन ही बना पाई और 9 रनों से मैच गंवा बैठी। मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ प्लेऑफ में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई हैं।
गुजरात की आखिरी लीग मैच में हार
गुजरात जायंट्स के लिए यह WPL 2025 का आखिरी लीग मैच था और इस मैच में जीत उन्हें डायरेक्ट फाइनल में पहुंचा सकती थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी कर पूरी बाजी पलट दी। खासकर 17वें ओवर में जब अमेलिया केर ने खतरनाक दिख रही भारती फूलमाली का विकेट चटका दिया, तब गुजरात के निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव आ गया और वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। दूसरी ओर, इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की डायरेक्ट फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, अब उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि RCB के खिलाफ हार की स्थिति में भी उनका नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से नीचे न जाए।
भारती फूलमाली की आंधी आई, लेकिन बेअसर रही
गुजरात जायंट्स की टीम 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 70 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद भारती फूलमाली ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुल 61 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने एक समय मैच को गुजरात के पक्ष में कर दिया था, लेकिन 38 रनों की जरूरत के समय एक धीमी गेंद पर चकमा खाकर वे आउट हो गईं। उनके आउट होते ही गुजरात की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गईं।
मुंबई इंडियंस का गेंदबाजों ने पलटा मैच
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और 179 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उनके गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट चटकाकर गुजरात को मुश्किल में डाल दिया। अमेलिया केर और इस्सी वोंग ने खासकर डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की और मुंबई को इस महत्वपूर्ण जीत तक पहुंचाया।
संक्षिप्त स्कोर
मुंबई इंडियंस: 179/5 (नेट साइवर-ब्रंट 47, हरमनप्रीत कौर 39; किम गार्थ 2/30)
गुजरात जायंट्स: 170/8 (भारती फूलमाली 61, हरलीन देओल 28; अमेलिया केर 3/24)
परिणाम: मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीता।