IPL 2026: धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के खेलने पर लटकी तलवार, NOC को लेकर बना सस्पेंस

IPL 2026 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खेलने को लेकर सस्पेंस है। NOC को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे टीमों और फैंस में उत्सुकता बढ़ गई

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चिंता में हैं। कई विदेशी खिलाड़ियों के IPL 2026 में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, और इसी कड़ी में टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले से पहले टीम के खेमे में उत्साह के साथ-साथ चिंता का माहौल भी है। इसकी वजह है उनके स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता, जिस पर अभी संशय बरकरार है।

जानकारी के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) स्टार्क के वर्कलोड और फिटनेस पर नजर रखे हुए है। इसी वजह से स्टार्क को अब तक NOC (No Objection Certificate) नहीं मिला है। DC के हेड कोच हेमंग बदानी ने साफ कहा कि टीम अभी भी NOC का इंतजार कर रही है और जब तक यह सर्टिफिकेट नहीं मिलता, तब तक स्टार्क की उपलब्धता के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

NOC को लेकर सस्पेंस

हेमंग बदानी ने कहा, हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC का इंतजार कर रहे हैं। जब तक हमें यह नहीं मिलता, तब तक स्टार्क की टीम में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो सकती। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी माना कि स्टार्क की फिटनेस एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "स्टार्क हमारे साथ जुड़ेंगे, लेकिन NOC का इंतजार जरूरी है। उनकी फिटनेस का स्तर और पिछले मैचों में workload की वजह से यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो रही है।

स्टार्क ने पिछले सीजन में DC के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे और IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ₹11.75 करोड़ में खरीदे जाने के बाद DC ने उन्हें रिटेन भी किया। कप्तान अक्षर पटेल ने उम्मीद जताई कि स्टार्क को 1 अप्रैल से पहले NOC मिल सकती है और वे पहले मैच से उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय लेफ्ट-आर्म पेसर टी नटराजन जैसा विकल्प ढूंढना आसान नहीं है। स्टार्क के उपलब्ध होने से टीम की गेंदबाजी बेहद मजबूत होगी।

DC का पहला मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी। स्टार्क की टीम में शामिल होने के समय पर टीम की रणनीति पूरी तरह निर्भर है। हालांकि स्टार्क अकेले नहीं हैं जिनकी उपलब्धता पर संशय है। अन्य विदेशी खिलाड़ियों के मामले भी टीमों के लिए चुनौती बने हुए हैं। उदाहरण के लिए:

  • RCB के जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे।
  • SRH के पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
  • चोट के कारण CSK के नाथन एलिस और SRH के जैक एडवर्ड्स पूरे IPL 2026 सीजन से बाहर हो चुके हैं।

इन विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संशय से टीमों की रणनीति प्रभावित हो रही है। खासकर तेज गेंदबाजों की कमी से मैचों में संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है।

Leave a comment