दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भले ही अब तक संघर्ष करना पड़ रहा हो, लेकिन टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में संघर्ष कर रही Delhi Capitals के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Mitchell Starc को फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है और अब वे जल्द ही टीम से जुड़कर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा मजबूती मिलने की उम्मीद है। टीम इस सीजन में अब तक मिश्रित प्रदर्शन कर रही है, लेकिन स्टार्क की उपलब्धता से प्लेऑफ की दौड़ में उसकी संभावनाएं फिर से मजबूत हो सकती हैं।
मिचेल स्टार्क को मिली फिटनेस की हरी झंडी
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज Mitchell Starc को कंधे और कोहनी की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद आईपीएल खेलने की अनुमति मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अब पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही भारत पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड से जुड़ेंगे। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, स्टार्क संभवतः 1 मई को मैदान पर वापसी कर सकते हैं, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला Rajasthan Royals से होगा। हालांकि अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट उनकी मैच फिटनेस को देखकर ही लेगा।
Mitchell Starc जनवरी के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल पाए थे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 31 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह बिग बैश लीग (BBL) में भी कुछ मुकाबलों में नजर आए, लेकिन एक कैच पकड़ने के प्रयास के दौरान उन्हें बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई।
चोट के बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन दर्द बढ़ने के कारण उन्हें फिर से आराम करना पड़ा। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल सके।
![]()
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती
Delhi Capitals के लिए स्टार्क की वापसी बेहद अहम मानी जा रही है। उनकी तेज गति, स्विंग और डेथ ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता टीम को मैच जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। टीम इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक 6 मुकाबलों में 3 जीत और 3 हार दर्ज की हैं, जिससे उसके पास कुल 6 अंक हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को अब लगातार जीत दर्ज करनी होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी आक्रमण और संतुलित हो जाएगा, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में। इस बीच एक और ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी Pat Cummins के भी जल्द वापसी के संकेत मिले हैं। वह अपनी फिटनेस रिकवर कर चुके हैं और अपनी फ्रेंचाइजी Sunrisers Hyderabad से जल्द जुड़ सकते हैं।










