JEE Main Admit Card 2026 जारी: सेशन-1 का हॉल टिकट करें डाउनलोड, एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग जानें

JEE Main Admit Card 2026 जारी: सेशन-1 का हॉल टिकट करें डाउनलोड, एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग जानें

जेईई मेन 2026 सेशन-1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच दो शिफ्ट में आयोजित होगी। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर इसे साथ ले जाना अनिवार्य है।

JEE Main सेशन-1 का एडमिट कार्ड हुआ जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को निर्धारित है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य तारीखों की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।

इन तारीखों में होगी JEE Main 2026 परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षाएं जनवरी महीने में आयोजित होंगी।

21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026:
BE/BTech (पेपर-1) की परीक्षा

28 और 29 जनवरी 2026:
BE/BTech (पेपर-1) के साथ

  1. पेपर-2A (B.Arch)
  2. पेपर-2B (B.Planning)
  3. पेपर-2A और 2B (B.Arch एवं B.Planning)

परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहां सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • सेकेंड शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे शाम तक रहेगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि समय पर प्रवेश और सुरक्षा जांच पूरी की जा सके।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card for JEE(Main)-2026 Session-I” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे।

समस्या होने पर कहां करें संपर्क

यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वे एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
  • ई-मेल: [email protected]

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Leave a comment