AAI Junior Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होगी, जानें पूरी जानकारी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो एयरपोर्ट पर कार्य करने का सपना रखते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी। AAI में कुल 89 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो विभिन्न श्रेणियों में वितरित हैं।

AAI जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024: पदों की संख्या और श्रेणियाँ

AAI Junior Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू

• अनारक्षित (UR): 45 पद

• एससी (SC): 10 पद

• एसटी (ST): 12 पद

• ओबीसी (NC): 14 पद

• ईडब्ल्यूएस (EWS): 8 पद

शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक योग्यताएँ

AAI Junior Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू

• इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा। 

• 10वीं पास के साथ 3 साल का मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में डिप्लोमा।

• 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

• उम्मीदवारों के पास वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पद पर नियुक्त होने पर उम्मीदवारों को 31,000 रुपये से 92,000 रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

AAI Junior Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू

• अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये हैं।

• महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई हैं।

कैसे करें आवेदन?

• सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।

• वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

• आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

• आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

AAI Junior Assistant Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू

• आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 दिसंबर 2024

• आवेदन करने की आखिरी तिथि: 28 जनवरी 2025

• परीक्षा तिथि: बाद में सूचित की जाएगी

नौकरी का सुनहरा अवसर

AAI द्वारा जारी की गई यह भर्ती उम्मीदवारों को एयरपोर्ट पर काम करने का शानदार अवसर प्रदान करती है। यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन की प्रक्रिया में भाग लें और समय रहते इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन और अद्यतन चेक कर सकते हैं।

Leave a comment