AIBE 19 Result 2024: जल्द जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 का रिजल्ट जल्द जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां देखें पूरी प्रक्रिया

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XIX (AIBE-XIX) की अंतिम उत्तर कुंजी 6 मार्च 2025 को जारी की है। अब परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

एजुकेशन: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, क्योंकि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता हैं।

AIBE 19 परीक्षा के परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए गए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पहले ही फाइनल आंसर की जारी कर दी थी, और अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

AIBE 19 Result 2024: जल्द जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं।
होम पेज पर रिजल्ट लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट देखने के बाद, स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक

AIBE 19 Result 2024: जल्द जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

जनरल और ओबीसी वर्ग: न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी: न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रैक्टिस के लिए मिलेगा सर्टिफिकेट
AIBE परीक्षा एलएलबी डिग्री धारकों के लिए अनिवार्य होती है। जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया से "Certificate of Practice" प्राप्त होगा, जो उन्हें भारत में कानूनी प्रैक्टिस करने की अनुमति देगा।

AIBE 19 परीक्षा से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।

Leave a comment