अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से हर महीने आएगा ₹33 लाख किराया, 5 साल की लीज डील हुई पूरी

Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी के लिए 5 साल की लीज डील पूरी हुई है। इससे उन्हें हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा। जानें पूरी डील की जानकारी।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ी डील की है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म जैपकी (Zapkey) के दस्तावेजों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित 'सिग्नेचर' बिल्डिंग में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी लीज पर दी है।

Amitabh Bachchan Rental Income: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी डील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित एक प्रीमियम बिल्डिंग के तीन फ्लोर लीज पर दिए हैं। इस डील से उन्हें हर महीने करीब 33 लाख रुपये किराए के रूप में मिलेंगे। पांच साल की लीज अवधि में यह रकम 20 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों में अपनी लंबी और सफल पारी के लिए ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में निवेश को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मुंबई में उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कमर्शियल रियल एस्टेट से नियमित किराये की आय हासिल करने वाली कई डील की हैं। अब उनकी एक नई प्रॉपर्टी लीज डील सामने आई है, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है।

अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर लीज पर दिए

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म Zapkey के दस्तावेजों के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित Signature Building के तीन फ्लोर लीज पर दिए हैं। इन तीनों फ्लोर का कुल कारपेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फीट बताया गया है। इस कमर्शियल स्पेस को न्यूट्रिशन ब्रांड TruNativ F&B Private Limited ने लीज पर लिया है।

डील के तहत कंपनी हर महीने करीब 33 लाख रुपये किराया देगी। लीज की अवधि पांच साल रखी गई है। हालांकि, इसमें हर साल किराये में बढ़ोतरी का प्रावधान भी शामिल है।

हर साल 5 फीसदी बढ़ेगा किराया

लीज एग्रीमेंट में सालाना किराया बढ़ाने की शर्त रखी गई है। इसके अनुसार, पांच साल की अवधि के दौरान मासिक किराये में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस वजह से लीज की पूरी अवधि में अमिताभ बच्चन की कुल किराये से होने वाली कमाई शुरुआती मासिक किराये के साधारण हिसाब से कहीं अधिक हो सकती है। 

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पांच साल की अवधि में कुल रेंटल रेवेन्यू करीब 21.88 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। एग्रीमेंट 7 अगस्त को दर्ज किया गया था, जबकि किराये की अवधि 15 अगस्त 2026 से शुरू मानी गई है।

कंपनी ने जमा की करीब ₹1.98 करोड़ की सिक्योरिटी

इस प्रॉपर्टी डील में किराये के अलावा सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, TruNativ F&B Private Limited ने करीब 1.98 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया है। कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। लीज में 9 कारों की पार्किंग का प्रावधान बताया गया है।

अमिताभ बच्चन के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी से किराये की आय हासिल करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह मुंबई में अपनी प्रॉपर्टीज को कॉरपोरेट कंपनियों को लीज पर दे चुके हैं। 2023 में उन्होंने Warner Music Private Limited को मुंबई की Lotus Signature Building में चार ऑफिस स्पेस लीज पर दिए थे। 

इस डील को मार्च 2024 में अंतिम रूप दिया गया था। उस प्रॉपर्टी से उन्हें कथित तौर पर करीब 17.30 लाख रुपये प्रति माह किराये के रूप में मिलते हैं। उस डील में भी कंपनी के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, जिसमें करीब 12 वाहनों के खड़े होने की सुविधा बताई गई थी।

अयोध्या में भी खरीदी करोड़ों की जमीन

अमिताभ बच्चन का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। उन्होंने अयोध्या में भी एक बड़ी जमीन खरीदी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने करीब 2.67 एकड़ जमीन लगभग 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह जमीन अयोध्या के तिरुहा माझा इलाके में बताई जाती है और सरयू नदी के किनारे विकसित किए जा रहे एक लग्जरी प्रोजेक्ट के करीब है। यह प्रोजेक्ट मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर The House of Abhinandan Lodha से जुड़ा बताया जाता है।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद शहर में रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आई है। ऐसे में अमिताभ बच्चन की जमीन खरीद को भी निवेश के नजरिए से महत्वपूर्ण माना गया था।

Leave a comment