APAAR ID: छात्रों के लिए डिजीलॉकर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटल समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे

अपार आईडी "वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी" योजना के तहत छात्रों को 12 अंकों की यूनिक आईडी देती है, जो उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजीलॉकर में सुरक्षित रखेगी।

छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संग्रहीत और आसानी से सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपार आईडी (APAAR ID) की शुरुआत की है। यह पहल "वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी" योजना के तहत लाई गई है। इस योजना के तहत, छात्रों को 12 अंकों की एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा और संबंधित डेटा को डिजीलॉकर में सुरक्षित रूप से संरक्षित रखेगी। आइए अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया, इसके लाभ, और छात्रों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानें।

अपार आईडी शिक्षा की डिजिटल क्रांति

APAAR ID: छात्रों के लिए डिजीलॉकर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटल समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे

केंद्र सरकार ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और रिकॉर्ड को एक ही जगह पर उपलब्ध कराने के लिए "वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी" योजना के तहत अपार आईडी (APAAR ID) की शुरुआत की है। यह एक 12 अंकों की यूनिक आईडी होगी, जो छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजीलॉकर के माध्यम से सुरक्षित रखेगी। सरकारी और निजी स्कूलों के सभी छात्र इस आईडी को बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की प्रक्रिया, इसके फायदे, और छात्रों के लिए इसकी उपयोगिता।

अपार आईडी क्या है?

APAAR ID: छात्रों के लिए डिजीलॉकर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटल समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे

• अपार आईडी का पूरा नाम है "ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री"। यह एक डिजिटल समाधान है, जो छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का पूरा डेटा एक जगह संग्रहित करेगा।

• इसमें कोर्स, मार्कशीट, डिग्री, प्रमाण पत्र, और स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसी जानकारी शामिल होगी। यह आईडी छात्रों के आधार कार्ड से लिंक होगी और डिजीलॉकर के साथ इंटीग्रेटेड होगी।

अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया

APAAR ID: छात्रों के लिए डिजीलॉकर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटल समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे

1. स्कूल के माध्यम से आवेदन करें

• अपार आईडी छात्रों द्वारा सीधे नहीं बनाई जा सकती। इसके लिए स्कूल को https://apaar.education.gov.in/ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

• स्कूल छात्रों की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, आधार नंबर, और फोटो अपलोड करेगा।

2. माता-पिता की स्वीकृति जरूरी

• अगर छात्र नाबालिग है, तो माता-पिता की सहमति अनिवार्य हैं।

• अभिभावक को पैरेंटल कंसेंट फॉर्म भरकर स्कूल में जमा करना होगा।

3. डिजीलॉकर से लिंक करें

आईडी बनने के बाद इसे डिजीलॉकर से जोड़ा जाएगा, जहां छात्र अपने सभी दस्तावेज एक्सेस कर सकेंगे।

अपार आईडी के फायदे

1. सभी दस्तावेज एक ही जगह 

छात्रों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मार्कशीट, और अन्य रिकॉर्ड ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

2. फर्जी दस्तावेज पर रोक

यह फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र जैसे मामलों पर रोक लगाने में मदद करेगी।

3. सरकारी योजनाओं का लाभ

छात्रों को स्कॉलरशिप, क्रेडिट ट्रांसफर, और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

4. ड्रॉपआउट छात्रों की ट्रैकिंग

यह आईडी छात्रों को मुख्यधारा में वापस लाने में मदद करेगी।

5. नौकरी और एडमिशन में आसानी

वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

क्या अपार आईडी अनिवार्य है?

APAAR ID: छात्रों के लिए डिजीलॉकर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटल समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया और फायदे

• अपार आईडी बनवाना छात्रों के लिए अनिवार्य नहीं है। हालांकि, सरकार की योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी रुचि देखी जा रही है। अब तक 34 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इस आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैं।

• अपार आईडी भारत के शैक्षणिक क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। यह छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को अधिक संरचित और पारदर्शी बनाने में मदद करेगी। अगर आप छात्र हैं, तो अपने स्कूल से संपर्क करके इसे बनवाएं और इसके फायदों का लाभ उठाएं।

• अपार आईडी एक कदम डिजिटल और संगठित शिक्षा की ओर!

Leave a comment