अरबाज और शूरा की बेटी का नाम 'सिपारा खान', जानें इसका खूबसूरत मतलब

अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी बेटी का नाम 'सिपारा' रखा। जानें इस खास नाम का अर्थ, महत्व और क्यों यह नाम फैंस के बीच चर्चा में है, सिपारा नाम का अर्थ और महत्व
अरबाज और शूरा की बेटी का नाम 'सिपारा खान', जानें इसका खूबसूरत मतलब

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरबाज खान एक बार फिर पिता बने हैं। 58 साल की उम्र में उनके घर नन्ही परी आई है। अरबाज की पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: सलमान खान के परिवार में लंबे समय बाद खुशियों की लहर आई है। हाल ही में 58 साल के अरबाज खान पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा ने 5 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 8 अक्टूबर को mother और बच्ची दोनों स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गईं। 

घर लौटने के बाद अरबाज ने अपनी बेटी का नामकरण भी किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी का क्या नाम रखा है और इसका क्या अर्थ है, जिससे परिवार और फैंस दोनों ही इस खुशी में शामिल हो गए।

अरबाज और शूरा की बेटी का नाम: सिपारा खान

अरबाज खान और शूरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम सार्वजनिक किया। अरबाज ने लिखा, Welcome baby girl Sipara Khan. Love, Shura and Arbaaz. इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने खुशी जताई। जन्नत जुबेर और राशा थडानी ने शुभकामनाएं दीं, वहीं मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन ने भी अपने प्यार भरे संदेश साझा किए।

अरबाज और शूरा की बेटी का नाम 'सिपारा खान', जानें इसका खूबसूरत मतलब

सिपारा खान अरबाज के बेटे अरहान खान की छोटी बहन हैं और अरहान से 22 साल छोटी हैं। यह खबर सलमान खान के परिवार में खुशी की लहर लेकर आई है, क्योंकि कई सालों के बाद सलमान खान के परिवार में बेटी का आगमन हुआ है।

सिपारा नाम का अर्थ और महत्व

‘सिपारा’ नाम का अर्थ बेहद खूबसूरत और गहरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाम कुरान के 30 हिस्सों में से किसी एक हिस्से से जुड़ा है, जिसे पढ़ना और समझना आसान होता है। यह नाम फारसी शब्दों से लिया गया है। सिपारा का मतलब सिर्फ धार्मिक संदर्भ में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टि से भी खूबसूरत है। इसे एक सुंदर महिला, एक फूल, या तारीफ और शक्ति के रूप में समझा जा सकता है। इसके अलावा, यह नाम प्रोटेक्टर यानी रक्षक या ढाल का प्रतीक भी माना जाता है।

इस तरह सिपारा नाम में एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सौंदर्यपूर्ण संयोजन देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है। अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों माता-पिता बने। बेटी से मिलने के लिए परिवार के सभी सदस्य, यहां तक कि सलमा खान और हेलन भी अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल से बाहर आने के बाद अरबाज अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आए, जबकि शूरा ने खुद को बुर्के से ढक रखा था। उनके इस अंदाज और बेटी की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया।

 

Leave a comment