अशरफ हकीमी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप: हो सकती है 15 साल की जेल, जानिए पूरा मामला

Paris Saint‑Germain के स्टार डिफेंडर Achraf Hakimi पर 2023 में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। अब Nanterre अभियोजन ने मुकदमा चलाने का सुझाव

पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हकीमी पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फ्रांसीसी अभियोजकों ने अदालत से हकीमी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: मोरक्को के मशहूर फुटबॉलर और पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) क्लब के डिफेंडर अशरफ हकीमी पर फ्रांस की एक महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों के चलते उन्हें 15 साल की जेल का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला अब फ्रांसीसी न्यायिक प्रणाली में गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां अभियोजकों ने आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की औपचारिक सिफारिश कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 25 फरवरी 2023 की है, जब पीड़िता नामक 24 वर्षीय महिला ने हकीमी पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, उनकी मुलाकात हकीमी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। कुछ बातचीत के बाद, हकीमी ने उन्हें बोलोग्ने-बिलानकोर्ट स्थित अपने घर बुलाया, जो पेरिस के पश्चिमी हिस्से में स्थित है।महिला का आरोप है कि हकीमी ने बिना अनुमति के उनके साथ शारीरिक संपर्क किया। 

उन्होंने बताया कि हकीमी ने उनके मुंह और छाती पर जबरन किस करना शुरू किया, और उनके मना करने के बावजूद अनुचित हरकतें जारी रखीं। महिला किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भागने में सफल रही। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले पीड़िता ने एक दोस्त को मैसेज करके मदद मांगी थी। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया। 3 मार्च 2023 को एक जांच जज ने हकीमी को बलात्कार के आरोपों में आरोपी मानते हुए उन्हें न्यायिक निगरानी में रखा।

फ्रांसीसी अभियोजकों की सिफारिश

फ्रांस के नैनटेरे अभियोजक कार्यालय ने 1 अगस्त 2025 को हकीमी के खिलाफ आपराधिक आरोपों की औपचारिक सिफारिश की। यह मामला अब हाउत्स-दे-सीन विभागीय आपराधिक न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, यह सिफारिश सीधे तौर पर हकीमी को दोषी नहीं ठहराती, लेकिन इससे यह स्पष्ट है कि अभियोजन पक्ष के पास मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

फ्रांसीसी अखबार 'Le Parisien' के अनुसार, यह जांच एक साल से अधिक समय तक चली, और अब अदालत यह तय करेगी कि इस मामले में ट्रायल शुरू किया जाए या नहीं।

हकीमी का पक्ष और PSG का समर्थन

अशरफ हकीमी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब ब्लैकमेल की साजिश है और उनके बीच जो भी हुआ वह आपसी सहमति से था। PSG क्लब ने शुरुआत से ही अपने खिलाड़ी का समर्थन किया है। क्लब ने जांच के दौरान हकीमी की ट्रेनिंग से अनुपस्थिति के लिए निजी कारणों का हवाला दिया। क्लब का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करता है और न्याय का इंतज़ार करेगा।

यह मामला केवल एक फुटबॉलर पर लगाए गए आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेल, कानून और नैतिकता के त्रिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। अशरफ हकीमी, जो 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को के शानदार प्रदर्शन का हिस्सा रहे, आज अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

Leave a comment