Pune

MS Dhoni ने फैन को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni ने फैन को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फैन की बाइक और हाथ पर ऑटोग्राफ दिए। फैन की रिक्वेस्ट के अनुसार साइन करने के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

MS Dhoni: एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन की बाइक और हाथ पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। धोनी ने फैन की पसंद के अनुसार साइन किया, जिससे उनके फैंस उनके विनम्र और सुलझे स्वभाव की खूब सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही 24 घंटों में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है।

वीडियो में क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन एमएस धोनी से अपनी लाल मोटरसाइकिल पर ऑटोग्राफ देने की रिक्वेस्ट करता है। धोनी मुस्कुराते हुए बाइक पर साइन कर देते हैं। इसके बाद फैन अपने हाथ पर ऑटोग्राफ लेने की भी गुजारिश करता है। फैन ने कहा कि धोनी अपनी मर्जी से किसी भी दिशा में साइन करें, लेकिन धोनी ने पूछा, "नहीं, तुम बताओ कैसे चाहिए?" फैन ने दिशा बताई और धोनी उसी अनुसार साइन कर दिया। इस स्नेहपूर्ण अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

एमएस धोनी की लोकप्रियता 

भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में उनका खेलना अभी भी जारी है। 44 साल के धोनी ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आते हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है और फैंस उन्हें खेलते देखना पसंद करते हैं।

IPL 2026 में भी खेलेंगे धोनी

CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी 2026 के आईपीएल में भी खेलेंगे। धोनी 2008 से CSK के साथ जुड़े हुए हैं। 2025 IPL में भी उन्होंने बीच में कप्तानी संभाली थी, जब नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे।

2025 सीजन CSK के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। विश्वनाथन ने कहा कि उम्मीद है धोनी अगले सीजन में जरूर खेलेंगे। अगर वह 2026 में खेलते हैं, तो यह CSK के साथ उनका 17वां सीजन और कुल मिलाकर 19वां IPL सीजन होगा।

Leave a comment