आजमगढ़: ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में सिर टकराने से यात्री की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

आजमगढ़ - मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव हॉल्ट के पास ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक 27 वर्षीय यात्री की सिर टकराने से मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम लगभग 5 बजे, संदीप सिंह ट्रेन के दरवाजे से बाहर झुककर बाहर देख रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक किनारे लगे खंभे से उसका सिर टकरा गया, और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों और साथी यात्रियों की मदद से संदीप को नजदीकी चिकित्सा केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रेल विभाग ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा कि ट्रेन के चलते समय दरवाजे या बाहर न झुकें, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।

Leave a comment