Badass Ravikumar Box Office Day 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, रविवार को की छप्पर फाड कमाई

Badass Ravikumar ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। हिमेश रेशमिया की फिल्म ने रविवार को छप्पर फाड़ कमाई कर तहलका मचाया। जानें पूरी कमाई रिपोर्ट

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। जुनैद खान की 'लवयापा' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे दिन के शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया हैं।

एंटरटेनमेंट: हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की 'बैडएस रविकुमार' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एंट्री की है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' को पीछे छोड़ते हुए अच्छी ओपनिंग हासिल की। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। लंबे समय बाद हिमेश रेशमिया की यह वापसी दर्शकों के लिए खास बन गई है, खासकर उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Badass Ravikumar Box Office Day 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, रविवार को की छप्पर फाड कमाई

हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के उन बहुमुखी कलाकारों में से हैं जिन्होंने सिंगिंग से लेकर म्यूजिक कंपोजिंग और अब एक्टिंग तक में अपना हुनर आजमाया है। 'बैडएस रविकुमार' की सफलता यह दिखाती है कि उन्होंने सही समय पर अपने करियर को एक नई दिशा दी हैं।

बैडएस रविकुमार ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई 

हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे करने के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा 2.75 करोड़ की कमाई करते हुए अच्छी शुरुआत की। दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और यह दो करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। हालांकि, यह नई रिलीज फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

Badass Ravikumar Box Office Day 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, रविवार को की छप्पर फाड कमाई

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह 'बैडएस रविकुमार' का कुल कलेक्शन अब तक 6.15 करोड़ हो चुका है। हिमेश रेशमिया के फैंस उनकी इस दमदार वापसी से काफी खुश हैं और फिल्म से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। आने वाले हफ्तों में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।

Leave a comment