अहोई व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। RBI के अनुसार इस दिन देश भर के बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे। किसी भी शाखा में कामकाज बाधित नहीं होगा। ग्राहक अपने कैश और ट्रांजेक्शन बिना रुकावट कर सकते हैं।
Bank Holiday: अक्टूबर का महीना फेस्टिव सीजन के लिए जाना जाता है। इस दौरान देश में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और कई अन्य त्योहार आते हैं। ऐसे समय में लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे। खासकर जब 13 अक्टूबर जैसे विशेष दिन आए, जो कि अहोई व्रत का त्योहार है। आइए जानते हैं, इस दिन बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे और आगामी बैंक हॉलिडे की पूरी जानकारी।
क्या है अहोई व्रत
13 अक्टूबर सोमवार को अहोई व्रत मनाया जा रहा है। यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में माताएं इस दिन अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
अहोई माता का पूजन और बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना इस दिन की प्रमुख परंपरा है। महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और विशेष पूजा करती हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन बैंक के खुलने या बंद रहने के बारे में जानना चाहते हैं।
13 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे या बंद?
अहोई व्रत के बावजूद 13 अक्टूबर को देश भर में बैंक खुलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस दिन के लिए कोई बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया है। इसका मतलब है कि सभी बैंक शाखाएं अपने सामान्य समय अनुसार काम करेंगी और लोग बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आप इस दिन बैंक में कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बैंक खुले रहेंगे और आप अपने जरूरी काम जैसे कैश डिपॉजिट, विदड्रॉवल, चेक क्लियरिंग और अन्य बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है। इसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस शहर में बैंक बंद रहेंगे। हॉलिडे की यह लिस्ट कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए आसान होती है ताकि वे अपने बैंकिंग कामों की योजना सही समय पर बना सकें।
RBI की इस लिस्ट के अनुसार, हर राज्य और शहर में अलग-अलग दिन बैंक बंद रह सकते हैं। त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग हॉलिडे घोषित होते हैं।
अक्टूबर महीने में बैंक हॉलिडे की जानकारी
- 13 अक्टूबर के बाद अक्टूबर के महीने में कई बैंक हॉलिडे आने वाले हैं। इनमें मुख्य हॉलिडे की तारीखें इस प्रकार हैं:
- 18 अक्टूबर
- 19 अक्टूबर
- 20 अक्टूबर
- 21 अक्टूबर
- 22 अक्टूबर
- 23 अक्टूबर
इन दिनों में अलग-अलग शहरों और राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए अगर आप इन तारीखों में बैंक में कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो पहले RBI की हॉलिडे लिस्ट को चेक करना आवश्यक है।