दिसंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। इस महीने पूरे 18 दिन विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं चालू रहेंगी।
December Bank Holidays: दिसंबर का महीना अब शुरू होने ही वाला है, और इस दौरान बैंक ग्राहकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योंकि इस महीने पूरे 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप बैंक से जुड़े किसी काम को निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से प्लानिंग करना जरूरी है। बैंक हॉलिडे अक्सर रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होते हैं, इसलिए हर राज्य में बंद की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।
इसका मतलब यह नहीं कि पूरे 18 दिन देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में ब्रांच किस दिन बंद रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, दिसंबर महीने में बैंक हॉलिडेज की पूरी जानकारी आपको उपलब्ध कराई जा रही है।
बैंक हॉलिडे हर राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि इनमें स्थानीय त्योहार और रीजनल छुट्टियां शामिल होती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने शहर की बैंक हॉलिडे सूची को जानकर ही योजना बनाएं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक सूची के मुताबिक, दिसंबर में कुल 18 बैंक हॉलिडेज हैं।
![]()
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
- 1 दिसंबर (सोमवार): ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण बैंक बंद।
- 3 दिसंबर (बुधवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर के सम्मान में गोवा में बैंक बंद।
- 7 दिसंबर (रविवार): देश भर में रविवार की छुट्टी।
- 12 दिसंबर (शुक्रवार): पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद।
- 13 दिसंबर (शनिवार): दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद।
- 14 दिसंबर (रविवार): देश भर में रविवार की छुट्टी।
- 18 दिसंबर (गुरुवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद।
- 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस के कारण पणजी में बैंक बंद।
- 20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में नए साल और लोसूंग/नामसूंग त्योहार के कारण बैंक बंद।
- 21 दिसंबर (रविवार): देश भर में रविवार की छुट्टी।
- 24 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस ईव पर आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद।
- 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद।
- 26 दिसंबर (शुक्रवार): आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण बैंक बंद।
- 27 दिसंबर (शनिवार): कोहिमा में क्रिसमस के कारण बैंक बंद, साथ ही चौथे शनिवार के कारण बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद।
- 28 दिसंबर (रविवार): पूरे देश में रविवार की छुट्टी।
- 30 दिसंबर (मंगलवार): शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद।
- 31 दिसंबर (बुधवार): आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के कारण बैंक बंद।
डिजिटल बैंकिंग से राहत
भले ही ब्रांच बंद रहें, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। आप इस दौरान:
- UPI पेमेंट्स
- नेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन
- मोबाइल बैंकिंग
का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको चेक जमा करना, ब्रांच में कैश ट्रांजैक्शन या लॉकर एक्सेस करना है, तो छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार पहले से योजना बनाना ही बेहतर होगा।












