सुल्तानपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत फॉर्म एकत्र करने गई एक महिला बीएलओ के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता जब निर्धारित बूथ क्षेत्र में घर-घर फॉर्म लेने पहुंची, तभी एक युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे कमरे में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकाने की भी कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी सक्रिय हुए और पीड़िता की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अधिकारियों का कहना है कि मतदान सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान फील्ड में उतरे BLOs की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।









