BCCI Central Contract: अक्षर का प्रमोशन, श्रेयस की वापसी, विराट-रोहित पर संशय

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव! अक्षर पटेल का प्रमोशन, श्रेयस अय्यर की वापसी, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर संशय बरकरार।

​भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में महिला क्रिकेटरों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही मेंस क्रिकेट टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इस पर विवाद और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नए अपडेट्स के मुताबिक, जहां कुछ खिलाड़ियों को प्रमोशन मिलने जा रहा है, वहीं कुछ दिग्गजों की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ हैं।

A+ कैटेगरी पर मतभेद, विराट-रोहित की स्थिति पर संशय

BCCI Central Contract: अक्षर का प्रमोशन, श्रेयस की वापसी, विराट-रोहित पर संशय

A+ कैटेगरी में अभी तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन इस बार इस सूची को लेकर बोर्ड के भीतर मतभेद उभर रहे हैं। चूंकि रोहित, विराट और जडेजा अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में कुछ अधिकारी मानते हैं कि उन्हें A+ कैटेगरी में बनाए रखना उचित नहीं होगा। वहीं, एक प्रभावशाली अधिकारी इस सूची में बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।

BCCI की गाइडलाइन्स के अनुसार, A+ ग्रेड में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों फॉर्मेट—टेस्ट, वनडे और टी20—में खेलते हैं और टीम के मुख्य स्तंभ होते हैं। इस लिहाज से अगर रोहित और विराट केवल टेस्ट और वनडे खेलते हैं, तो उनका A+ में बने रहना मुश्किल हो सकता हैं।

अक्षर को प्रमोशन, अश्विन होंगे बाहर

BCCI Central Contract: अक्षर का प्रमोशन, श्रेयस की वापसी, विराट-रोहित पर संशय

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को B से A कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है। हाल ही में टी20 टीम का उपकप्तान बनाए जाने के बाद उनका रुतबा बढ़ा है और उनका प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद उनका नाम BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटाया जाना तय माना जा रहा हैं।

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल 11 वनडे मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। ऐसे में उनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी लगभग पक्की मानी जा रही है। हालांकि, उनकी कैटेगरी क्या होगी, यह अभी साफ नहीं हुआ हैं।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

BCCI Central Contract: अक्षर का प्रमोशन, श्रेयस की वापसी, विराट-रोहित पर संशय

BCCI की चयन समिति, टीम इंडिया के मुख्य कोच और BCCI सचिव देवजीत सैकिया इस लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगे हैं। महिला क्रिकेटरों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है, और अब मेंस टीम की लिस्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगले कुछ दिनों में इस पर आधिकारिक घोषणा की जा सकती हैं।

Leave a comment