भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20I टीम का ऐलान हो गया है। इस बार मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर किया गया है, जबकि मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है, जो इस फॉर्मेट में पहली बार डेब्यू कर सकते हैं।
AUS vs IND: भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे और T20I टीम का एलान कर दिया है। वनडे टीम में चार बदलाव हुए हैं, जिसमें सबसे बड़ी खबर मिचेल स्टार्क की वापसी और मार्नस लाबुशेन का ड्रॉप होना है। इसके अलावा मैथ्यू रेनशॉ को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर, 2025 से पर्थ में होगा।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी सबसे बड़ी बात है। स्टार्क ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था, लेकिन अब वनडे टीम में शामिल होकर भारत के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। उनका आखिरी वनडे मैच नवंबर 2024 में खेला गया था। 15 सदस्यीय वनडे टीम में चार महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। इनमें मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉ और मिच ओवन को टीम में शामिल किया गया है। मिच ओवन और मैट शॉ पहले साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे।
मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर किया गया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो पारियों में केवल 1-1 रन बनाए थे, जिससे उन्हें ड्रॉप करना अनिवार्य हो गया। मैथ्यू रेनशॉ पहले भी 2022 वनडे स्क्वॉड का हिस्सा थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 50 की औसत से 305 रन बनाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ए बनाम श्रीलंका ए मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बल्ले से क्रमशः 80, 106 और 62 रन आए थे।
स्टार्क की वापसी और रेनशॉ की टीम में एंट्री से भारत के लिए चुनौती बढ़ गई है। टीम इंडिया को इन अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की संयुक्त ताकत का सामना करना होगा।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
- दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
- तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी
वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
T20I टीम का एलान
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों के लिए टीम भी घोषित कर दी है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है।
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा
T20I सीरीज का कार्यक्रम
- पहला T20: 29 अक्टूबर, कैनबेरा
- दूसरा T20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
- तीसरा T20: 2 नवंबर, होबार्ट
- चौथा T20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
- पांचवां T20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन