भारत में MBBS करने वाले डॉक्टर कनाडा में सीधे प्रैक्टिस नहीं कर सकते। इसके लिए भाषा टेस्ट, डिग्री वेरिफिकेशन, MCCQE और NAC परीक्षा, Residency और CFPC/RCPSC सर्टिफिकेशन जैसी कई जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। सभी स्टेप्स के बाद ही कनाडा में लाइसेंस लेकर डॉक्टर की तरह काम किया जा सकता है।
India MBBS to Canada Doctor Career: अगर आपने भारत में MBBS पूरी कर ली है और कनाडा में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में दक्षता साबित करनी होगी, फिर अपनी डिग्री को कनाडा में verify करवाना होगा। इसके बाद MCCQE Part I, NAC exam पास करना, CaRMS के जरिए Residency करना और MCCQE Part II के साथ CFPC या RCPSC सर्टिफिकेशन लेना जरूरी है। अंत में जिस प्रांत में काम करना चाहते हैं वहां Medical Regulatory Authority से लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
जरूरी मेडिकल टेस्ट और क्लिनिकल स्किल्स
डिग्री वेरिफिकेशन के बाद MCCQE Part I और NAC exam पास करना होता है। MCCQE Part I मेडिकल थ्योरी की जांच करता है, जबकि NAC clinical skills की वैल्यूएशन करता है। यह टेस्ट कनाडा के मेडिकल मानकों के अनुसार आपकी नॉलेज और क्लिनिकल दक्षता साबित करते हैं।
इसके बाद Residency प्रोग्राम के लिए CaRMS (Canadian Resident Matching Service) के माध्यम से apply करना होता है। Residency 2 से 6 साल तक चल सकती है, यह आपकी specialization पर निर्भर करता है। Residency के दौरान डॉक्टर को कनाडा के हॉस्पिटल सिस्टम और मरीजों के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।

Certification और लाइसेंसिंग
Residency पूरी होने के बाद MCCQE Part II पास करना जरूरी है। इसके बाद CFPC (Family Physician) या RCPSC (Specialist) का certification लेना होता है। इसके बाद जिस प्रांत में काम करना चाहते हैं वहां की Medical Regulatory Authority से license और LMCC (Licentiate of the Medical Council of Canada) प्राप्त करना अनिवार्य है।
इस पूरी प्रक्रिया में भाषा टेस्ट, डिग्री वेरिफिकेशन, MCCQE Part I और II, NAC exam, Residency और Certification जैसे स्टेप्स शामिल हैं। सभी स्टेप्स पूरी करने के बाद ही कनाडा में डॉक्टर की तरह प्रैक्टिस की जा सकती है।













