भारतीय रेलवे ने जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत सेवा की बंद

कम यात्री संख्या के कारण रेलवे ने जयपुर–उदयपुर और उदयपुर–आगरा वंदे भारत सेवा 14–15 फरवरी से बंद की। अब ट्रेन उदयपुर सिटी–असारवा रूट पर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

कम यात्री संख्या के कारण भारतीय रेलवे ने जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 14-15 फरवरी से बंद करने का फैसला किया है। अब यही ट्रेन उदयपुर सिटी से असारवा रूट पर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

Rajasthan: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर सामान्य दिनों में ट्रेन में औसतन 50 से 60 प्रतिशत सीटें ही भर पाती थीं। हालांकि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यह संख्या 80 से 85 प्रतिशत तक पहुंच जाती थी, लेकिन बाकी दिनों में यात्रियों की कमी के कारण ट्रेन घाटे में चल रही थी।

पहले रेलवे ने नुकसान कम करने के लिए इस ट्रेन के फेरे घटाए। सप्ताह में छह दिन चलने वाली सेवा को तीन दिन जयपुर–उदयपुर और तीन दिन उदयपुर–आगरा के बीच संचालित किया गया। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अब रेलवे ने दोनों रूटों पर इसका संचालन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।

नई रूट पर चलेगी वंदे भारत

भारतीय रेलवे ने जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत सेवा की बंद

अब यही वंदे भारत रैक उदयपुर सिटी से असारवा के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और एक दिन रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए बंद रहेगी।

समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 5:45 बजे असारवा से चलेगी और रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। रेलवे का मानना है कि इस नए रूट पर यात्री संख्या बेहतर रहेगी और सेवा का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

होली से पहले इस सेवा को बंद करने के फैसले से कई यात्रियों को परेशानी हो सकती है। त्योहारों के दौरान यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए अच्छा विकल्प बन जाती थी, जिन्हें अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती थी।

कई नियमित यात्री भी इस ट्रेन की समयबद्धता और सुविधाओं के कारण इसे पसंद करते थे। अब उन्हें दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। रेलवे सूत्रों का कहना है कि संसाधनों का बेहतर उपयोग और आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इसी कारण से कम यात्री भार वाले रूट पर सेवा बंद कर दी गई है।

Leave a comment