बिग बॉस 18: फराह खान की अदालत में कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी, सलमान खान की जगह अब फराह करेंगी शो की क्लास

बिग बॉस 18 के इस हफ्ते का माहौल और भी गरमाने वाला है क्योंकि वीकेंड का वार में फराह खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने वाली हैं। घरवालों को उनकी हरकतों के लिए जमकर

बिग बॉस 18 का माहौल इस हफ्ते और भी ज्यादा गरमाने वाला है, क्योंकि इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह सुपरहिट डायरेक्टर फराह खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने वाली हैं। बिग बॉस के घर में इस बार फराह खान की अदालत लगेगी, और घरवालों को उनकी हरकतों के लिए जमकर फटकार पड़ेगी। शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें फराह खान को कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी देते हुए देखा जा सकता हैं।

फराह की अदालत में बग्गा, ईशा और रजत दलाल का होगा कसूर

बिग बॉस 18: फराह खान की अदालत में कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी, सलमान खान की जगह अब फराह करेंगी शो की क्लास

फराह खान की अदालत में सबसे पहले तजिंदर पाल सिंह बग्गा को कटघरे में लाया जाता है। फराह उनसे पूछती हैं, "क्या आपने सच में यह कहा था कि करणवीर के मामा जी पीएमओ में बाथरूम साफ करते हैं?" इस पर बग्गा कुछ भी जवाब नहीं दे पाते और खामोश रहते हैं। इसके बाद फराह खान अपनी निगाहें ईशा सिंह पर भी डालती हैं। वह ईशा से पूछती हैं कि क्या वह करणवीर मेहरा से जलती हैं, क्योंकि पूरे घर में उनकी सिर्फ करणवीर के बारे में बातें ही होती हैं। फराह ईशा से यह भी कहती हैं कि अगर यह कमेंट किसी और घरवाले ने किया होता तो पूरे घर में हंगामा मच जाता।

रजत दलाल को फराह की कड़ी चेतावनी

बिग बॉस 18: फराह खान की अदालत में कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी, सलमान खान की जगह अब फराह करेंगी शो की क्लास

इसके बाद फराह खान ने रजत दलाल को बुलाया और उन्हें सीधे वॉर्निंग दे डाली। फराह ने कहा, "आप इस घर में लड़कियों की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, और बिग बॉस ने आपको यह जिम्मेदारी नहीं दी है।" रजत इस पर अपनी सफाई देते हैं और कहते हैं कि उनके परिवार ने उन्हें ऐसा सिखाया है। लेकिन फराह ने पलटकर जवाब दिया, "क्या बाकी लोगों के परिवारों ने नहीं सिखाया?" इसके बाद फराह ने घर की लड़कियों से पूछा कि क्या उन्हें रजत की मदद की जरूरत है, और सभी ने इससे इनकार कर दिया। फराह ने फिर रजत को चेतावनी दी, "अगर आपने एक बार भी यहां फिजिकल फाइट की, तो मैं आपको घर से बाहर कर दूंगी।"

शिल्पा शिरोडकर की खेल पर उठाए सवाल

बिग बॉस 18: फराह खान की अदालत में कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी, सलमान खान की जगह अब फराह करेंगी शो की क्लास

फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर के खेल पर भी सवाल उठाए। फराह ने शिल्पा को यह टोका कि वह शो में बिना किसी कारण के रोती रहती हैं और विवियन और करणवीर का इस्तेमाल करती हैं। फराह ने शिल्पा से पूछा कि आखिर वह इस शो में ऐसा क्यों कर रही हैं और उन्हें अपने खेल के बारे में सोचने की सलाह दी।

आने वाला वीकेंड का वार और भी रोमांचक होगा

बिग बॉस 18: फराह खान की अदालत में कंटेस्टेंट्स को सख्त चेतावनी, सलमान खान की जगह अब फराह करेंगी शो की क्लास

बिग बॉस 18 के इस वीकेंड का वार में सस्पेंस और ड्रामा की कोई कमी नहीं होने वाली है। फराह खान का कड़ा रुख और कंटेस्टेंट्स की फटकार से यह एपिसोड और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनने वाला है। बिग बॉस के फैंस को यह एपिसोड देखने के लिए अब 15 दिसंबर का इंतजार है, जब फराह खान की अदालत में और भी राज खुलने वाले हैं।

यह वीकेंड का वार बिग बॉस 18 के इतिहास में एक यादगार पल साबित हो सकता है, क्योंकि फराह खान ने ना केवल कंटेस्टेंट्स को झकझोरने का काम किया, बल्कि घरवालों को यह एहसास दिला दिया कि बिग बॉस के घर में सबको अपनी हरकतों पर कंट्रोल रखना जरूरी हैं।

Leave a comment