Bihar BEd CET 2026 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 18 मई है। इसके बाद उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा। परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
Bihar: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बिना लेट फीस आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की है। इसके बाद अभ्यर्थियों को अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Bihar BEd CET 2026 Apply Online पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar BEd CET 2026 के लिए आज तक करें आवेदन
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।
![]()
रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक करीब एक लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे में अंतिम दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
कल से Late Fee के साथ भरना होगा फॉर्म
जो छात्र आज तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 19 मई से लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 तक जारी रहेगी। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार और फीस जमा करने की सुविधा 22 और 23 मई को उपलब्ध रहेगी।
विश्वविद्यालय की ओर से एडमिट कार्ड 1 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद 8 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी और 9 से 10 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है।
जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Bihar BEd CET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। वहीं BE या BTech करने वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके जरूरी जानकारी भरनी होगी और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय
जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं EBC, BC, EWS और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।










