मुजफ्फरपुर-बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी समझ को “छोटी और बुद्धिहीन” बताया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को जिला स्कूल में एडमिशन लेना चाहिए, तब उन्हें “Agitation” और “Education” का फर्क समझ आएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग शिक्षा के मुद्दे पर गंभीर चर्चा करने के बजाय केवल आंदोलन और राजनीति करने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।











