Bihar Election 2025: राजद विधायकों ने तेजस्वी यादव को चुना विधायक दल का नेता, बैठक में लालू-राबड़ी और कुछ वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Bihar Election 2025 में राजद विधायकों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना। बैठक में लालू–राबड़ी यादव और कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025: राजद विधायकों ने तेजस्वी यादव को चुना विधायक दल का नेता, बैठक में लालू-राबड़ी और कुछ वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आज पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक पटना के पोलो रोड स्थित तेजस्वी आवास पर आयोजित की गई।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने अपने विधायकों के साथ अहम बैठक कर भविष्य की रणनीति तय की। इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक का आयोजन पटना के पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर किया गया। 

इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। खास बात यह रही कि बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ही मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी सांसद मीसा भारती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बाहुबली नेता सूरजभान सिंह, विधायक भाई वीरेंद्र और कई अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

बैठक का मकसद और एजेंडा

बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव परिणामों का विश्लेषण और पार्टी के भविष्य की रणनीति तैयार करना था। तेजस्वी यादव ने बैठक में जीते और हारे हुए विधायकों को बुलाया और सभी से व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट कार्ड मांगा। उन्होंने सभी राजद प्रत्याशियों से फीडबैक लिया ताकि यह पता चल सके कि चुनाव में कहां चूक हुई और किन सीटों पर हार बेहद कम अंतर से हुई।

Bihar Election 2025: राजद विधायकों ने तेजस्वी यादव को चुना विधायक दल का नेता, बैठक में लालू-राबड़ी और कुछ वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

राजद सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह भी तय किया गया कि सीमांचल क्षेत्र में पार्टी की जड़ें कमजोर होने की वजह क्या रही और इसे कैसे मजबूत किया जाए। साथ ही यह चर्चा भी हुई कि आगे के चुनावों में रणनीति और उम्मीदवार चयन किस प्रकार किया जाएगा।

तेजस्वी यादव का विधायक दल के नेता के रूप में चयन

बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। यह कदम पार्टी की अंदरूनी एकजुटता को दर्शाता है, खासकर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधायक दल अब राजद के संगठन और रणनीति को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि तेजस्वी यादव ही पार्टी को आगे ले जाने वाले नेता हैं।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि पार्टी की हार का विश्लेषण करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि यह बैठक सिर्फ नेतृत्व तय करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक सुधार पर भी केंद्रित थी। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने पारिवारिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन दिया। मीसा भारती और अन्य वरिष्ठ नेता ने चुनाव में हार के कारणों और सुधारों पर चर्चा की।

विधायक और अन्य नेता अपने-अपने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करके निर्णय प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव में हार के बावजूद, राजद नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। आगामी चुनावों में पार्टी को सीमांचल, मिथिला और अन्य क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाना होगी।

 

Leave a comment