Delimitation Bill 2026: परिसीमन विधेयक पर विपक्षी गठबंधन में मतभेद, स्टालिन और शरद पवार से अलग-अलग मिलेंगे खरगे

SIR विवाद के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। जानें राहुल गांधी ने आयोग की भूमिका पर क्या सवाल उठाए।
Delimitation Bill 2026: परिसीमन विधेयक पर विपक्षी गठबंधन में मतभेद, स्टालिन और शरद पवार से अलग-अलग मिलेंगे खरगे

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर डीएमके और एनसीपी (एसपी) के समर्थन से विपक्षी गठबंधन में मतभेद सामने आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को एमके स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। डीएमके और एनसीपी (एसपी) ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

सहयोगी दलों से बातचीत करेगी कांग्रेस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एमके स्टालिन और शरद पवार के साथ होने वाली बैठकों में सोनिया गांधी भी मौजूद रह सकती हैं। कांग्रेस संसद में परिसीमन विधेयक पर चर्चा से पहले अपने सहयोगी दलों से बातचीत करना चाहती है।

Delimitation Bill 2026: परिसीमन विधेयक पर विपक्षी गठबंधन में मतभेद, स्टालिन और शरद पवार से अलग-अलग मिलेंगे खरगे

डीएमके और एनसीपी (एसपी) दोनों ही विपक्षी गठबंधन के प्रमुख दल हैं। परिसीमन विधेयक को लेकर इन दोनों पार्टियों का रुख कांग्रेस से अलग है। कांग्रेस नेतृत्व अब दोनों दलों के नेताओं से बात करके मतभेद दूर करने की कोशिश में जुटा है।

संसद के विशेष सत्र से पहले होने वाली इन बैठकों को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। परिसीमन के बाद लोकसभा में राज्यों की सीटों की संख्या बदलने वाली है। यही वजह है कि इस मुद्दे पर क्षेत्रीय दलों की अपनी चिंताएं हैं।

डीएमके ने किस आधार पर दिया विधेयक को समर्थन?

डीएमके सांसद कनिमोझी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने उनकी पार्टी की मांगों को स्वीकार किया है। डीएमके चाहती थी कि अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों की हिस्सेदारी का मौजूदा अनुपात न बदले। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद पार्टी ने विधेयक का समर्थन करने का फैसला लिया।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डीएमके सांसदों ने बताया कि तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या 39 से बढ़ाकर 59 करने का भरोसा दिया गया है। पार्टी का कहना है कि सीटों में बढ़ोतरी के लिए 1971 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे डीएमके की बड़ी कामयाबी बताया है। स्टालिन का कहना है कि उनकी पार्टी ने ही सबसे पहले परिसीमन से दक्षिण भारत के राज्यों को होने वाले संभावित नुकसान का मुद्दा उठाया था।

शरद पवार के फैसले पर क्या बोले राहुल गांधी?

शरद पवार की पार्टी ने भी परिसीमन विधेयक के समर्थन का फैसला किया है। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या इससे विपक्षी गठबंधन में शरद पवार की भूमिका बदलेगी तो उन्होंने इससे इनकार किया। राहुल ने साफ किया कि गठबंधन में पवार की जो भूमिका पहले थी, वह आगे भी बनी रहेगी।

वहीं, डीएमके के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन का मामला लोकतंत्र से जुड़ा है। उन्होंने एनडीए में शामिल टीडीपी समेत अन्य सहयोगी दलों से भी अपील की। इस दौरान राहुल ने बीजेपी को लेकर दावा किया कि जनता के बीच पार्टी के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।

खरगे की बैठकों से क्या निकलेगा रास्ता?

कांग्रेस के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती संसद में अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने की है। एक तरफ कांग्रेस परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रख रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके दो प्रमुख सहयोगी दल विधेयक के समर्थन में आ गए हैं।

अब देखना होगा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एमके स्टालिन और शरद पवार के साथ बातचीत में क्या निकलकर सामने आता है। इन बैठकों के बाद ही संसद के विशेष सत्र में विपक्ष का रुख और साफ हो सकेगा।

Leave a comment