Bihar News: बिहार नगर निकायों में होंगे उपचुनाव, 11 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

बिहार के 6 नगर निकायों में चुनाव और 56 में उपचुनाव की तैयारी, 11 अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची जारी, 9 मई को अंतिम प्रकाशन होगा। बिहार के 6 नगर निकाय चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार के 6 नगर निकायों में चुनाव और 56 में उपचुनाव की तैयारी शुरू की, 11 अप्रैल को मतदाता सूची जारी होगी, दावा-आपत्ति 24 अप्रैल तक।

Bihar News: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में नगर निकायों से जुड़े रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत छह नगर निकायों में आम चुनाव कराए जाएंगे, जबकि 56 नगर निकायों में उपचुनाव होंगे। इससे संबंधित जिलों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

11 अप्रैल को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

Bihar News: बिहार नगर निकायों में होंगे उपचुनाव, 11 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 11 अप्रैल 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 24 अप्रैल तक चलेगी। सभी संशोधनों के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 मई 2025 को किया जाएगा।

चुनाव वाले नगर निकायों की सूची जारी

जिन छह नगर निकायों में आम चुनाव कराए जाएंगे, वे हैं — नगर पंचायत कोचस, मेहसी, पकड़ीदयाल, खुशरूपुर, विक्रम और नौबतपुर। वहीं, अन्य 56 नगर निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। इससे स्थानीय निकायों में प्रशासनिक रिक्तियों को भरने का रास्ता साफ होगा।

ग्राम कचहरी सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम कचहरी सचिवों की बहाली प्रक्रिया में तेजी ला दी है। शुक्रवार से पटना जिले में ग्राम कचहरी सचिवों की काउंसिलिंग और नियुक्ति का काम शुरू किया गया।

Bihar News: बिहार नगर निकायों में होंगे उपचुनाव, 11 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

पटना के 65 पदों में 45 पर सफल नियुक्ति

दशरथ मांझी श्रम एवं अध्ययन संस्थान, पटना में आयोजित पहले चरण की काउंसिलिंग में 65 रिक्त पदों में से 63 पर चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 13 अनुपस्थित रहे और 5 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। शेष बचे 45 अभ्यर्थियों को सरपंचों के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उनका योगदान भी विभाग द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है।

बिहार भर में होंगे 1583 ग्राम कचहरी सचिवों के नियोजन

पंचायती राज विभाग के अनुसार, पूरे बिहार में ग्राम कचहरी सचिवों के कुल 1583 पद रिक्त हैं। पटना के बाद अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से काउंसिलिंग कर सचिवों की बहाली की जाएगी। इसकी जानकारी विभाग के सोशल मीडिया और पंजीकृत मोबाइल नंबरों के माध्यम से दी जाएगी।

Leave a comment