Bihar Nyaya Mitra Bharti 2025: मेरिट लिस्ट जारी, जिलेवार ऐसे करें चेक

बिहार न्याय मित्र भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिलेवार सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जानें मेरिट लिस्ट देखने की प्रक्रिया और अन्यजानकारी

बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्यभर में 2436 न्याय मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। 

एजुकेशन: बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्यभर में 2436 न्याय मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। जिलेवार सूची भी जारी की गई है, जिससे उम्मीदवार अपने संबंधित जिले की मेरिट लिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे देखें मेरिट लिस्ट?

ऑफिशियल वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाएं।
"जिलेवार न्याय मित्र ग्राम कचहरी की मेरिट लिस्ट" लिंक पर क्लिक करें।
अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें।
सर्च बटन दबाते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
अपना नाम सर्च करके मेरिट स्थिति की पुष्टि करें।
मेरिट लिस्ट पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Bihar Nyaya Mitra Bharti 2025: मेरिट लिस्ट जारी, जिलेवार ऐसे करें चेक

यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में अपने अंक, श्रेणी या अन्य किसी विवरण को लेकर आपत्ति है, तो वे जल्द ही एक्टिव होने वाले ऑब्जेक्शन पोर्टल के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा एक निर्धारित समयसीमा तय की जाएगी, जिसके अंदर ही उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

कुल पद: 2436
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (लॉ) ग्रेजुएशन अनिवार्य।
नियुक्ति का आधार: संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया: 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।
चयन प्रक्रिया: ग्रेजुएशन (लॉ) के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई।

बिहार में न्याय मित्र पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे मेरिट लिस्ट चेक कर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं। 

Leave a comment