Columbus

Bihar Politics 2025: ओपी राजभर की बीजेपी को खुली चुनौती, सुभासपा ने 47 सीटों पर किए उम्मीदवारों का ऐलान

Bihar Politics 2025: ओपी राजभर की बीजेपी को खुली चुनौती, सुभासपा ने 47 सीटों पर किए उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बड़ी राजनीतिक कार्रवाई की है। पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 47 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर भारी सियासी संदेश दे दिया है।

सुभासपा: पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपने 47 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में सुभासपा के प्रत्याशी उतारना बीजेपी के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। सुभासपा के चीफ ओम प्रकाश राजभर यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं और एनडीए का भी हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिहार में बीजेपी और जदयू को नजरअंदाज करते हुए अपने पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

सुभासपा ने किन 47 सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में मतदान 6 नवंबर, और दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सुभासपा का हिस्सा बनने का मतलब है कि बिहार में बीजेपी को अपनी रणनीति फिर से परखनी होगी।

सुभासपा ने बिहार अध्यक्ष उदय नारायण राजभर को औरंगाबाद की ओबरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा प्रमुख नाम और सीटें इस प्रकार हैं:

  • गोह (औरंगाबाद): गुड्डू राजवंशी
  • नवीनगर: धर्मेंद्र रजवार
  • कुर्था: रीना देवी पासवान
  • कसवां: कुंदन कुमार मंडल
  • बनमनखी: आशा पासवान
  • पूर्णिया: मीना देवी राजवंशी
  • कढ़वा: प्रदीप कुमार सुमन
  • बलरामपुर: जगरनाथ दास
  • प्राणपुर: गंगा केवट
  • मिनहारी: सचिन मुर्मर
  • सिंघेश्वर: रोशन कुमार
  • हथुआ: लक्ष्मण राजभर
  • गोपालगंज: अनूप कुमार सिंह
  • जीरादेई: जगलाल राजभर
  • दरौली: नंदजी राम
  • रघुनाथपुर: कुमार संतोष श्रीवास्तव
  • दरौंदा: ब्रज बिहारी राय
  • महाराजगंज: आशुतोष कुमार श्रीवास्तव
  • एकमा: उमेश कुमार राजभर
  • राजगीर: देवराज राजवंशी
  • तरारी: राजू राजवंशी
  • ब्रह्मपुर: सुनील कुमार राजभर

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में अखिलेश सिंह यादव (डुमरावं), शिव कुमार राम (राजपुर), धर्मवीर पासवान (रक्सौल), संजय राजभर (नरकटिया), अमरजीत सिंह (भभुआ), सुशांक सिंह (चैनपुर) और कई अन्य शामिल हैं।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी बिहार में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी, क्योंकि एनडीए की सीट शेयरिंग में उन्हें कोई सीट नहीं मिली थी। इसके बाद ओपी राजभर और उनके बड़े बेटे व पार्टी महासचिव अरविंद राजभर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जब उपचुनाव में मदद की आवश्यकता थी, तब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदद के लिए उनसे संपर्क कर रहे थे।

Leave a comment