साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का नाम हर कोई जानता है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के बाद वह ग्लोबल स्टार बन गए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम चरण लगातार हिट फिल्में दे चुके हैं और उनके नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ सुपरस्टार राम चरण का नाम हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी पहलवान’ के टीजर रिलीज के बाद चर्चा में है। 27 मार्च 2025 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे राम चरण ने इस खास मौके पर अपनी नई फिल्म की पहली झलक फैंस के लिए पेश की। टीजर में राम चरण का एक्शन अवतार, उनकी शानदार बॉडी और कुश्ती की तैयारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
टीजर में राम चरण का जबरदस्त अवतार
‘पेद्दी’ का टीजर मात्र 0.44 सेकेंड का है, लेकिन इसमें राम चरण की टोंड और मस्कुलर बॉडी सभी का ध्यान खींच रही है। टीजर में वह कुश्ती करते, रस्सी खींचते और भारी सामान उठाते दिखाई दे रहे हैं। बल्ला लिए मैदान में कदम रखते हुए उनका डायलॉग बेहद दमदार है, कुश्ती का मतलब, बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं। जान हथेली पर लेकर, मौत से लड़ना है। अब बता लड़ेगा या भगेगा? खेल ही हमरा घमंड है। समझे!
टीजर में राम चरण की मेहनत और ट्रांसफॉर्मेशन साफ झलक रहा है। उनके इस पहलवानी अवतार ने फैंस को बॉलीवुड की फिल्मों ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ की याद दिला दी।
फिल्म में मुख्य कलाकार और प्लॉट
‘पेद्दी पहलवान’ में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राम चरण का क्रिकेट से पहलवानी तक का ट्रांजिशन दिखाया गया है। शुरुआती दृश्य में वह क्रिकेट खेलते नजर आए, वहीं बाद में उनका फोकस कुश्ती पर है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘चिकरी चिकरी’ यूट्यूब पर 19 करोड़ बार देखा जा चुका है।
फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ के रिलीज शेड्यूल के कारण पोस्टपोन कर दी गई थी। अब नई रिलीज डेट 30 अप्रैल 2025 घोषित की गई है।

फैंस की प्रतिक्रिया
टीजर को सोशल मीडिया पर बेहद प्यार मिला है। फैंस ने राम चरण की बॉडी और एक्शन अवतार की जमकर तारीफ की। कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं:
- राम चरण अन्ना मस्कुलर बॉडी फिजीक ट्रांस्फॉर्मेशन उफ्फ फायर।
- बहुत ही एनर्जेटिक है।
- हल्के में नहीं लेना, फाड़ कर रख देगा यह मूवी।
- ये एकदम हनुमान की तरह लगते हैं।
- पक्का ब्लॉकबस्टर है।
राम चरण ने पहले भी कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2025 में उनकी फिल्म ‘गेम चेंजर’ अपेक्षित सफलता नहीं ला पाई थी। इसके अलावा वह ‘आचार्य’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों में नजर आए, जिससे उन्हें ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली। अब फैंस को ‘पेद्दी’ से भी बड़ी उम्मीदें हैं।









