Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

डबल आईस्मार्ट' ट्रेलर रिलीज अपडेट, साउथ सुपरस्टार राम पोथिनेनी ने बॉलीवुड में की एंट्री, विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय दत्त, बॉलीवुड अपडेट, डबल स्मार्ट

Sanjay Dutt बॉलीवुड के साथ - साथ साउथ की फिल्मों में भी धमाल मचा रहे हैं। KGF Part 2 और लियो जैसी फिल्मों में खतरनाक विलेन बनने के बाद संजय दत्त एक बार फिर हीरो को मात देने के लिए मैदान में उतर आये हैं। हाल ही में संजय दत्त की 'डबल आईस्मार्ट' (Double ISMART) फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ राम पोथिनेनी भी नजर आएंगे। 

Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

Double ISmart Trailer: साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्मार्ट शंकर (ISmart Shankar) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसी बीच एक बार फिर से स्मार्ट शंकर के सुपरस्टार अभिनेता राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म ''Double ISmart'' में नजर आयेंगे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म डबल आईस्मार्ट (Double ISmart) का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इसके साथ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

Negative Role में दिखेंगे Sanjay Dutt

बॉलीवुड खबरों के मुताबिक साउथ फिल्मों के जाने माने सुपरस्टार राम पोथिनेनी की 'डबल आईस्मार्ट' फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल हो चुकी थी। तभी से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इस मूवी का टीजर देखने को मिला, इस ट्रेलर ने दर्शकों के ऊपर अच्छा इम्प्रैशन बनाया। फिल्म में राम पोथिनेनी के साथ लीड रोल में संजय दत्त (Sanjay Dutt) विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

'डबल आईस्मार्ट' ट्रेलर रिलीज

मिली जानकारी के मुताबिक, KGF Part 2 और Leo जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में संजय दत्त ने खूंखार विलेन का रोले निभाया था। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त को हराना मुमकिन नहीं था। बताया जा रहा है कि डबल आईस्मार्ट में भी अब ऐसा कुछ देखने को मिलेगा। संजय दत्त इस फिल्म में बिग बुल की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त हीरो पर भारी पड़े हैं। ट्रेलर की शुरुआत आईस्मार्ट शंकर (राम पोथिनेनी) से होती है।

Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

ट्रैलर के जरिए फिल्म की स्टोरी

दादागिरी, रोमांस, मजेदार डायलॉग्स और कॉमेडी के साथ बनी इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि, एक मिनट तक हीरो का इंट्रो होता है और उसके बाद धमाकेदार एंट्री होती है। ट्रेलर में दिखाया गया हैं कि संजय दत्त शंकर को लेकर प्लानिंग कर रहा है और वह जबरदस्ती हीरो को लैब में बुलाता है। इस दौरान उसके दिमाग में मेमोरी चिप डलवाता है।

Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

बता दें कि इस साई-फाई एक्शन थ्रिलर में असली ड्रामा यही से शुरू होता है। 2 मिनट 42 सेकंड के वीडियो के आखिरी सीक्वेंस में राम और संजय की शानदार फाइटिंग होती है। ऐसे में ट्रेलर आउट होते ही यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गयी। डबल आईस्मार्ट फिल्म में राम और संजय की परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया हैं।  

फिल्म की रिलीजिंग डेट जारी

Bollywood: Double ISmart का ट्रेलर रिलीज! साउथ सुपरस्टार Ram Pothinen ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'डबल स्मार्ट' में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे संजय

'डबल आईस्मार्ट' फिल्म में राम पोथिनेनी और संजय दत्त के साथ काव्या थापर भी लीड रोल में नजर आएगी। इस फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गयी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इस दिन (15 August) बॉलीवुड की 3 फिल्में स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा भी रिलीज हो रही हैं।

Leave a comment