Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया हिन्द न्यूज़, हिंदी न्यूज़

भारत इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी राजपथ पर सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया जाएगा और परेड निकलेगी। इस मौके पर सुने जोश और जज्बे से भरे ये बॉलीवुड गीत जिन्हें सुनकर आपके मन में देशभक्ति की भावना जाग उठेगी।

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

एंटरटेनमेंट: 15 अगस्त, 2024 को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की 78वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर देश के हर हिस्से में देशभक्ति से भरे गीतों और दिल को छू लेने वाले भाषणों की गूंज सुनाई देती है। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हर साल विभिन्न थीम्स पर मनाया जाता है, और इस बार इसे "विकसित भारत" की थीम पर धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके के लिए हिंदी सिनेमा (Bollywood) में कई प्रेरणादायक देशभक्ति के गाने बनाए गए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में ताजगी बनाए रखते हैं। इन गानों को सुनकर आपके अंदर देशभक्ति का एक नया जोश भर जाएगा और आप गर्व का अनुभव करेंगे।

1. 'मेरा रंग दे बसंती चोला' (फिल्म-शहीद)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

बॉलीवुड में साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' का सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला' आज भी लोगों की जुबान पर है। इस गीत को लिखने का श्रेय गीतकार प्रेम धवन और राम प्रसाद को जाता है। यह गीत आज भी स्कूलों और कॉलेजों में सुनाई देता है, जहां यह छात्रों के दिलों में देशभक्ति का जज़्बा जगाता हैं।

2. 'ये देश है वीर जवानों का' (फिल्म- नया दौर)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'नया दौर' का प्रसिद्ध गाना 'ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का' आज भी सुनते ही लोगों में देशभक्ति का जज्बा जाग उठता है। इस गाने में महान अभिनेता दिलीप कुमार और अजीत ने अभिनय किया था।

3. 'मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन' (फिल्म- दिलजले)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

साल 1996 में रिलीज़ की गई फिल्म 'दिलजले' का गीत 'मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन शांति का उन्नति का प्यार का चमन' हर साल 15 अगस्त को स्कूलों और कॉलेजों में गूंजता ही है। इस प्रेरणादायक गाने को आकाश खुराना और फरीदा जलाली ने गाया हैं।

4. 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (फिल्म- हकीकत)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'हकीकत' का देशभक्ति गीत 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन, साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन, साथियों' आज भी लोगों के दिलों में गूंजता है। यह गीत आज भी जनता में अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है और देशप्रेम की भावना को जगाता हैं।

5. 'प्रीत जहां की रीत सदा' (फिल्म- पूरब और पश्चिम)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

मनोज कुमार द्वारा 1970 में रिलीज़ की गई फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का देशभक्ति गीत 'प्रीत जहां की रीत सदा' आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। इस प्रसिद्ध गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

6. 'मां तुझे सलाम' (फिल्म- मां तुझे सलाम)

Bollywood News: देशभक्ति पर बने बॉलीवुड के ये शानदार गाने; जिन्हे सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे, देखें ये देशभक्ति गाने

साल 2002 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' का यह गाना सुनकर आपकी आँखें अवश्य भर आएंगी। इस गाने का संगीत शंकर महादेवन ने तैयार किया है और इसे उन्होंने ही गाया भी हैं।

 

 

Leave a comment