BPL 2025 Final: फॉर्च्यून बारिशल की टीम ने जीता बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का खिताब, चटगांव किंग्स को दी शिकस्त, देखें मैच का हाल

फॉर्च्यून बारिशल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल में चटगांव किंग्स को हराकर दर्ज की शानदार जीत। देखें पूरा मैच अपडेट

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025 के फाइनल में फॉर्च्यून बारिशल ने चटगांव किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बारिशल के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

स्पोर्ट्स न्यूज़: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025 के फाइनल में तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने तीन विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला चटगांव किंग्स के खिलाफ खेला गया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली फॉर्च्यून बारिशल की टीम के सामने चटगांव किंग्स ने 20 ओवर में 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 

चटगांव के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बारिशल के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। हालांकि, बारिशल की टीम ने धैर्य बनाए रखा और कप्तान तमीम इकबाल के नेतृत्व में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ बारिशल ने लगातार दूसरी बार BPL का खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया।

फॉर्च्यून बारिशल की जीत के हीरों रहे तमीम इकबाल

BPL 2025 Final: फॉर्च्यून बारिशल की टीम ने जीता बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का खिताब, चटगांव किंग्स को दी शिकस्त, देखें मैच का हाल

फॉर्च्यून बारिशल की शानदार जीत में तमीम इकबाल और तौहीद हिरदॉय की बेहतरीन साझेदारी ने टीम की जीत की नींव रख दी। तमीम इकबाल ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाते हुए महज 29 गेंदों में 184 के स्ट्राइक रेट से 54 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। तौहीद हिरदॉय ने भी तमीम का अच्छा साथ दिया और 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जब टीम को मध्य ओवरों में रनों की जरूरत थी, तब काइल मेयर्स ने 28 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

आखिरी ओवर में जब बारिशल की टीम को जीत के लिए केवल एक रन की जरूरत थी, तब चटगांव किंग्स के गेंदबाज हुसैन तलत ने वाइड गेंद फेंक दी, जिससे फॉर्च्यून बारिशल को जीत मिल गई। चटगांव किंग्स के लिए शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 34 रन देकर चार विकेट झटके। हालांकि, बाकी गेंदबाज उनका अच्छा साथ नहीं दे सके।

चटगांव के दोनों ओपनर्स ने की शानदार बल्लेबाजी 

BPL 2025 Final: फॉर्च्यून बारिशल की टीम ने जीता बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का खिताब, चटगांव किंग्स को दी शिकस्त, देखें मैच का हाल

चटगांव किंग्स ने टॉस हारने के बाद शानदार शुरुआत की। ख्वाजा नाफे ने 66 और परवेज हुसैन ने 78 रन बनाकर मजबूत नींव रखी। दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया। जब ये दोनों खिलाड़ी क्रीज पर थे, तब ऐसा लग रहा था कि चटगांव आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर लेगी।

इसके बाद नंबर-3 पर आए ग्राहम क्लार्क ने भी 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि, बारिशल की सधी हुई गेंदबाजी ने अंतिम ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई। काइल मेयर्स और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लेकर चटगांव की लय को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a comment