Brain Booster Drinks: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 नैचुरल ड्रिंक्स जो दें तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त

न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 बेहतरीन नैचुरल ब्रेन बूस्टर ड्रिंक्स जो दिमाग को तेज करें और याददाश्त को मजबूती दें। आज ही अपनाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स और मानसिक ताजगी

हर उम्र के लोग चाहते हैं कि उनका दिमाग तेज और ध्यान केंद्रित रहे। ऐसे में ग्रीन टी, एमसीटी ऑयल कॉफी और मैग्नीशियम वॉटर जैसे ड्रिंक्स ब्रेन पॉवर को नैचुरली बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

आज की तेज़ ज़िंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग तेज़ चले, याददाश्त मजबूत रहे और फोकस बना रहे। लेकिन सच तो ये है कि बढ़ता तनाव, मोबाइल की लत, खराब नींद और उल्टा-सीधा खानपान हमारी ब्रेन हेल्थ पर गहरा असर डालते हैं। बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग – दिमागी थकान और भूलने की समस्या अब आम हो गई है।

इसी पर अमेरिका के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ह्यूगो स्टीन ने एक खास रिसर्च की। उन्होंने बताया कि कुछ बेहद आसान और नेचुरल ड्रिंक्स हैं, जिन्हें अगर हम रोजाना पीने लगें, तो ना सिर्फ हमारा दिमाग तेज़ होता है बल्कि याददाश्त और सोचने-समझने की ताकत भी बेहतर होती है।

डॉ. स्टीन के अनुसार, सुबह हम जो सबसे पहले खाते या पीते हैं, उसका असर सीधा हमारे दिमाग पर पड़ता है। ऐसे में दिन की शुरुआत अगर सही ड्रिंक से हो, तो ब्रेन फंक्शन में जबरदस्त सुधार देखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं वो 3 सुपर-ड्रिंक्स, जिन्हें आप आसानी से अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं:

1. ग्रीन टी – फोकस बढ़ाने और दिमाग शांत रखने वाली ड्रिंक

Brain Booster Drinks: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 नैचुरल ड्रिंक्स जो दें तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त

ग्रीन टी सिर्फ वजन कम करने या त्वचा के लिए नहीं है, ये दिमाग के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं। इसमें मौजूद एल-थीनिन (L-theanine) नामक अमीनो एसिड दिमाग की नसों को शांत करता है और स्ट्रेस को कम करता है।

इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसका नतीजा होता है – बेहतर फोकस, पॉजिटिव मूड और शार्प सोचने की क्षमता।

कैसे पिएं?

  • सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद एक कप ग्रीन टी लें
  • चाहें तो थोड़ा नींबू या शहद डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं

2.  ऑर्गेनिक कॉफी + MCT ऑयल – ब्रेन को एनर्जी देने वाला कॉम्बिनेशन

Brain Booster Drinks: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 नैचुरल ड्रिंक्स जो दें तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त

क्या है MCT ऑयल?

MCT (Medium Chain Triglyceride) ऑयल एक हेल्दी फैट है, जो सीधे लिवर में जाकर ऊर्जा में बदल जाता है। ये खासकर ब्रेन को फास्ट एनर्जी देता है और ब्रेन फॉग (यानी सोचने में धुंधलापन) को दूर करता है।

फायदा क्या है?

  • सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है
  • मूड बेहतर रहता है
  • दिन की शुरुआत में जब हम थके-थके महसूस करते हैं, तो ये ड्रिंक तुरंत एनर्जी देता है

कैसे पिएं?

  • एक कप गर्म ऑर्गेनिक कॉफी में 1 चम्मच MCT ऑयल मिलाएं
  • अच्छे से ब्लेंड करें और सुबह नाश्ते से पहले पिएं
  • यह ड्रिंक खासतौर पर किटोजेनिक डाइट फॉलो करने वालों के बीच लोकप्रिय है।

3.  मैग्नीशियम युक्त मिनरल वॉटर – थकान भगाए, ब्रेन को एक्टिव रखे

Brain Booster Drinks: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 नैचुरल ड्रिंक्स जो दें तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त

मैग्नीशियम क्यों जरूरी है?

अक्सर लोग मैग्नीशियम को मसल्स के लिए जरूरी मानते हैं, लेकिन यह दिमाग के लिए भी उतना ही अहम है। यह न्यूरोट्रांसमीटर का संतुलन बनाए रखता है, जिससे ब्रेन सही तरीके से काम करता है।

फायदा क्या है?

  • ब्रेन सेल्स एक्टिव रहते हैं
  • स्ट्रेस कम होता है
  • थकान दूर होती है
  • मूड फ्रेश रहता है

कैसे पिएं?

  • दिन में कम से कम 1 बोतल (500-750 ml) मैग्नीशियम युक्त मिनरल वॉटर पिएं
  • इसे आप ऑफिस में, एक्सरसाइज के बाद या मील्स के बीच ले सकते हैं

दिमाग को तेज़ रखने के लिए और क्या करें?

सिर्फ ड्रिंक्स से ही नहीं, कुछ लाइफस्टाइल बदलाव भी आपकी याददाश्त और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं:

  1. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें
  2. प्रोसेस्ड फूड और शक्कर से दूरी बनाएं
  3. हर दिन 20-30 मिनट की एक्सरसाइज करें
  4. ध्यान (Meditation) और गहरी सांस लेने की आदत डालें
  5. सोशल मीडिया का समय सीमित करें

नया सीखने की कोशिश करें – जैसे कोई भाषा, म्यूजिक या पजल्स

ब्रेन हेल्थ कोई जादू नहीं है, ये एक नियमित आदत से बनती है। अगर आप रोजाना ग्रीन टी, MCT ऑयल वाली ऑर्गेनिक कॉफी और मैग्नीशियम युक्त मिनरल वॉटर को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं, तो आपको दिमागी ऊर्जा, तेज सोच और बेहतर याददाश्त का फर्क कुछ ही हफ्तों में महसूस होने लगेगा।

Leave a comment