बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई सबसे बुरी खबर, दिग्गज ओपनर का हुआ आकस्मिक निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानिए इस दिग्गज खिलाड़ी के योगदान और निधन के बारे में

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मैकडॉनल्ड का निधन हो गया। वह अपनी तकनीकी और उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 1951 से 1963 तक 47 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 3100 से ज्यादा रन बनाए। मैकडॉनल्ड की 170 रनों की पारी इंग्लैंड के खिलाफ 1958 में एक प्रमुख उपलब्धि थी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने 1964 से 1976 तक 66 टेस्ट मैचों और 5 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। रेडपाथ अपने करियर की शुरुआत में ही मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 97 रन बनाकर शतक से चूक गए थे। उनकी शानदार तकनीक और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इयान रेडपाथ का क्रिकेट करियर 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई सबसे बुरी खबर, दिग्गज ओपनर का हुआ आकस्मिक निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

इयान रेडपाथ ने 1969 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जमाया, जिसमें उन्होंने 132 रन बनाए थे। उन्होंने कुल आठ टेस्ट शतक और 31 अर्धशतक बनाए। क्रिकेट से संन्यास के बाद, वह गीलोंग में अपने बिजनेस में व्यस्त रहे और बाद में वर्ल्ड सीरीज ऑफ क्रिकेट में दो सीजन खेले। 1975 में उन्हें एमबीई अवार्ड मिला और वह विक्टोरिया के कोच बने। 2023 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

इयान रेडपाथ की मौत और चेयरमैन ने जताया दुख

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई सबसे बुरी खबर, दिग्गज ओपनर का हुआ आकस्मिक निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

क्रिकेट विक्टोरिया के चेयरमैन रॉस हेपबर्न ने इयान रेडपाथ की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुखद खबर है और हमें एक महान खिलाड़ी को विदाई देनी पड़ रही है। उनके अनुसार, इयान का टैलेंट उन्हें ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में शामिल करता है। क्रिकेट विक्टोरिया की ओर से उन्होंने इयान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

Leave a comment