Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर हुए चोटिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर चोटिल हो गए हैं, जिससे टीम की तैयारी पर असर पड़ सकता है

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के 18 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गजनफर को हाल ही में अफगानिस्तान टीम में शामिल किया गया था और उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन चोट के चलते अब वह चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें भाग लेने वाली सभी 8 टीमों ने पहले ही अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी थी। आईसीसी (ICC) की ओर से सभी टीमों को 12 फरवरी तक बिना किसी विशेष मंजूरी के अपने स्क्वाड में बदलाव करने की अनुमति दी गई थी। इसी कड़ी में भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बाद अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भी अपने स्क्वाड में बदलाव करने वाली टीमों में शामिल हो गई हैं।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर हुए चोटिल

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 12 फरवरी को ऐलान किया कि 18 साल के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गजनफर को लेकर टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के कारण उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा। अफगानिस्तान बोर्ड ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम की भी आधिकारिक घोषणा कर दी हैं।

मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर हुए टीम से बाहर 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज, 12 फरवरी की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में बदलाव की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि 18 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम चार महीने का समय लगेगा। अल्लाह गजनफर की जगह ट्रेवलिंग रिजर्व में शामिल नांगेयालिया खारोटे को अब मुख्य टीम का हिस्सा बना दिया गया हैं।

नांगेयालिया खारोटे को किया गया टीम में शामिल 

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर हुए चोटिल

नांगेयालिया खारोटे को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, जो एक युवा स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 7 मैचों में 41 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी चटकाए हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में 6 मुकाबलों में 7 रन बनाने के अलावा 5 विकेट अपने नाम किए हैं। 

अल्लाह गजनफर के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने के बाद खारोटे को टीम में मौका दिया गया है। अफगानिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी में शामिल है और 21 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। ऐसे में नांगेयालिया खारोटे के लिए यह टूर्नामेंट खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर होगा।

Leave a comment