Champions Trophy 2025: ICC कर रहा 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' के वेन्यू को लेकर खास प्लानिंग, इन तीन देशों को सौंप सकता है मेजबानी

ICC कर रहा 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' के वेन्यू को लेकर खास प्लानिंग, इन तीन देशों को सौंप सकता है मेजबानी, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

ICC अगले वर्ष होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर फिलहाल तीन विकल्पों पर विचार कर रही है। वर्तमान में, टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होना तय है। हालांकि, इस आयोजन के अधिकार के बावजूद, ICC अन्य संभावनाओं की तलाश में है। एक हाइब्रिड मॉडल पर भी चर्चा की जा रही है, जिसमें टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मिलकर खेले जा सकते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अगले वर्ष होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर फिलहाल तीन विकल्पों पर विचार कर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित होना है। हालांकि, भले ही आयोजन का अधिकार पाकिस्तान के पास है, ICC अन्य संभावनाओं की तलाश में है। इस संदर्भ में, ICC ने एक हाइब्रिड मॉडल पर भी चर्चा की है, जिसमें पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मिलकर मैच खेले जाने की संभावना शामिल हैं।

आईसीसी की खास प्लानिंग

Champions Trophy 2025: ICC कर रहा 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' के वेन्यू को लेकर खास प्लानिंग, इन तीन देशों को सौंप सकता है मेजबानी

सूत्रों के मुताबिक, ICC एक हाइब्रिड मॉडल पर विचार कर रही है, जिसमें पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मिलाकर मैच खेले जाएं। इस योजना के तहत भारत के सभी मैच और नॉकआउट मैच UAE में आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक और विकल्प पर चर्चा की जा रही है, जिसमें पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान के बाहर कराने का विचार हैं।

इस संदर्भ में यूAE, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को संभावित आयोजन स्थलों के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान, जो 1996 वनडे विश्व कप का सह-मेजबान था, के बाद से किसी भी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है। 2011 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को सह-मेजबान बनाया गया था, लेकिन 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के कारण यह अवसर उनसे छिन गया था। 2008 के बाद से भारत ने अपनी टीम को कभी भी पाकिस्तान के दौरे पर नहीं भेजा हैं।

पाकिस्तान बोर्ड को लग सकता है झटका

Champions Trophy 2025: ICC कर रहा 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' के वेन्यू को लेकर खास प्लानिंग, इन तीन देशों को सौंप सकता है मेजबानी

बताया जा रहा है कि हाइब्रिड मॉडल को अपनाए जाने की उम्मीदें सबसे ज्यादा हैं, लेकिन इसके साथ ही ICC तीनों विकल्पों के लिए बजट तैयार करने पर भी विचार कर रहा है। इस योजना के तहत भारत के मैचों के अलावा बाकी सारे मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर किसी दूसरे देश में कराना आसान नहीं होगा। इस स्थिति में ICC अधिकारियों का विचार करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए अच्छी खबर नहीं हैं।

इस विषय पर नवंबर महीने के मध्य तक कुछ स्पष्ट घोषणा होने की संभावना कम है। इस बीच, भारत सरकार ने भी टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया हैं।

Leave a comment