CSIR NET Dec 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक और फीस जमा करने की अंतिम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 (CSIR NET Dec 2024) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह आवेदन 9 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुके हैं और अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने का मौका 30 दिसंबर 2024 तक मिलेगा। इसके बाद उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 तक एप्लीकेशन फीस भी जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

CSIR NET Dec 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

• आवेदन शुरू होने की तिथि         9 दिसंबर 2024

• आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024

• फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024

• आवेदन में सुधार की तिथि         1-2 जनवरी 2025

• परीक्षा तिथि                         16 से 28 फरवरी 2025

सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विषय

• रासायनिक विज्ञान (Chemical Science)

• पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Science)

• जीवन विज्ञान (Life Science)

• गणितीय विज्ञान (Mathematical Science)

• भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)

आवेदन कैसे करें?

CSIR NET Dec 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।

• होमपेज पर LATEST NEWS में 'Joint CSIR-UGC NET DECEMBER-2024: Click Here to Register/Login' पर क्लिक करें।

• इसके बाद 'न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर' लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

• रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म से जुड़ी अन्य जानकारी भरें और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

• अंत में, निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

CSIR NET Dec 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

• जनरल श्रेणी 1150 रुपये

• ओबीसी (NCL) श्रेणी 600 रुपये

• एससी/एसटी श्रेणी 325 रुपये

सीएसआईआर नेट परीक्षा 2024 का आयोजन 16 से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर होगा, और यह परीक्षा उम्मीदवारों की वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।

अधिक जानकारी

उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

Leave a comment