Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी मारी एंट्री, 11 सीटों पर उम्मीदवार का किया एलान, देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अजित पवार की पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जानिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और रणनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह पहली बार है जब उनकी पार्टी ने दिल्ली के चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले, महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

नई दिल्ली: अजित पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। यह फैसला एनसीपी के संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद लिया गया। घोषित सीटों में बुराड़ी, बादली, मंगोलपुरी, चांदनी चौक, बल्ली मारन, छतरपुर, संगम विहार, ओखला, लक्ष्मी नगर, सीमा पुरी और गोकुल पुरी शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन दिल्ली में पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हैं।

एनसीपी अकेले लड़ेगी चुनाव 

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी मारी एंट्री, 11 सीटों पर उम्मीदवार का किया एलान, देखें लिस्ट

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने पहले स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव लड़ने की परंपरा को जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि गठबंधन के विकल्पों पर विचार करते हुए एनडीए के साथ बातचीत की जाएगी। हालांकि, एनसीपी द्वारा 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की स्वतंत्र घोषणा यह संकेत देती है कि पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी या एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया हैं।

एनसीपी के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट 

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी मारी एंट्री, 11 सीटों पर उम्मीदवार का किया एलान, देखें लिस्ट

1. बुराड़ी से रतन त्यागी
2. बादली से मुलायम सिंह
3. मंगलोपुरी से खेम चंद
4. चांदनी चौक से खालिदुर्रहमान
5. बल्लीमारान से मोहम्मद हारून
6. छतरपुर से नरेंद्र तंवर
7. संगम विहार से कमर अहमद
8. ओखला से इमरान सैफी
9. लक्ष्मीनगर से नमाहा
10. सीमापुरी से राजेश लोहिया
11. गोकुलपुरी से जगदीश भगत 

Leave a comment