Delhi Elections 2025: विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनावी मैदान में दी दस्तक, विपक्षी दलों पर किया हमला, जानिए क्या कहा 

दिल्ली चुनाव 2025 में विनेश फोगाट ने बीजेपी और आप पर कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल का आरोप लगाया। 5 रुपये में थाली और 500 रुपये सिलेंडर वादों को जुमला बताया।

विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी और आप पर कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल का आरोप लगाया। 5 रुपये में थाली और 500 रुपये सिलेंडर वादों को जुमला बताया।

Delhi Elections 2025: भारत की पूर्व ओलंपिक एथलीट और कांग्रेस पार्टी की मौजूदा विधायक विनेश फोगाट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों पार्टियों पर कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप लगाया।

'कॉपी-पेस्ट की राजनीति कर रही हैं बीजेपी और आप'

विनेश फोगाट ने कहा कि भाजपा और आप केवल कांग्रेस के वादों को दोहराकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, "ये पार्टियां घोषणाओं की नकल कर रही हैं। कांग्रेस ने जो वादे पहले किए थे, वही अब अन्य पार्टियां जनता के सामने पेश कर रही हैं।"

5 रुपये में थाली और सिलेंडर के वादों पर कसा तंज

विनेश ने भाजपा के 5 रुपये में भरपेट थाली और 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने के वादों पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "इतने कम पैसे में न एक पानी की बोतल मिलती है, न भरपेट खाना। ये वादे जमीनी हकीकत से दूर हैं।"

'महिलाओं के लिए भत्ता भी कांग्रेस की नकल'

विनेश ने भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने के वादे को भी कांग्रेस की नकल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह वादा जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

राजनीति में कदम रखने के बाद पहली बड़ी जीत

विनेश फोगाट ने 2024 पेरिस ओलंपिक्स के बाद कुश्ती से रिटायरमेंट लेकर राजनीति में कदम रखा। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उन्होंने जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के योगेश कुमार को 6,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

विनेश ने कहा, "चुनाव में जनता का पलड़ा सबसे भारी होता है। जनता समझ चुकी है कि कौन उनकी भलाई के लिए काम करेगा।" उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास जीतने में सफल होगी।

खेल से राजनीति तक का सफर

विनेश फोगाट, जो अपने कुश्ती के दिनों में देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं, अब राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका मानना है कि उनकी राजनीतिक यात्रा में जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a comment